{"_id":"5c8d59babdec2214586c3130","slug":"201552767418-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने राधा-कृष्ण संग खेली फूल की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने राधा-कृष्ण संग खेली फूल की होली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
अखिल भारतीय नेहरू ब्रिगेड का 30वां होली महोत्सव शनिवार को हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर लोगों ने राधा-कृष्ण बने कलाकारों के संग फूलों की होली खेल कर एक दूसरे को बधाई दी। महोत्सव में फूलों से सजी नृत्य वाटिका आकर्षण का केंद्र रही।
अखिल भारतीय नेहरू ब्रिगेड की ओर से शनिवार को मन्नूगंज स्थित गोपाल भवन में 30वें होली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डोईवाला के पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को संस्कृति से जोड़े रखते हैं। इसके बाद प्रभा एवं आरोही ग्रुप के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतराम शर्मा, राकेश शर्मा, विक्की मेहता, प्रियांशु शर्मा, रोहित पाल, नरेंद्र कोठारी, रहव फुकेला, प. राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।