फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फोटो --- गुलाब के फूल से बयां कर दी दिल की बात

फोटो --- गुलाब के फूल से बयां कर दी दिल की बात

Fri, 08 Feb 2019 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो  ---  गुलाब के फूल से बयां कर दी दिल की बात
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। प्यार के सप्ताह के पहले दिन कई प्रेमियों ने गुलाब का फूल देकर अपने दिल की बात बयां की। एक सप्ताह तक चलने वाले प्यार का यह ‘पर्व’ रोज-डे के साथ बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। फूलों की दुकान पर सुबह से युवाओं को जमावड़ा रहा। अपने प्यार को इजहार करने के लिए हर कोई गुलाब के फूल की कलियों को अलग अंदाज में पेश करना चाहता था।
रोज-डे के दिन अपने जज्बातों को शब्दों में बयां करने के लिए युवाओं ने खासी तैयारियां की थी। प्यार के सप्ताह को खास बनाने के लिए गिफ्ट की दुकानों में भी खासी तैयारियां की गई हैं। गिफ्ट और फू लों के विभिन्न प्रकार के उपहार की खरीददारी करने के लिए गिफ्ट की गैलरियों और बाजार में सुबह से जबरदस्त रौनक रही। किसी ने गुलाब के ताजे फूलों का बुके बनवाया तो किसी ने बनावटी फूल देकर रोज-डे को यादगार बनाया। वहीं, प्रेमी-प्रेमिका, विवाहित जोड़े, दोस्त सभी प्यार के इस ‘पर्व’ की एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए। वैलेंटाइन वीक के पहले दिन रेस्टोरेंट और होटलों में खासी तैयारियां की थी। लेकिन, सुबह से बारिश का मौसम होने से ज्यादा भीड़ नहीं जुट पाई।
विज्ञापन


आसमान छूते गुलाब के दाम
प्यार के इस सप्ताह में गुलाब के दाम अक्सर आसमान छूने लगते हैं। अमूूूमन आम दिन में गुलाब की कली 10 से 20 रुपये में मिलती है। जबकि, वैलेंटाइन वीक में गुलाब की कली सौ रुपये से शुरू होते हुए हजार रुपये तक पहुंचती है। फूल विक्रेता निधि सिंह ने बताया कि वैलेंटाइन वीक की तैयारियां एक फरवरी से शुरू हो जाती है। गुलाब के ताजे फूलों के विभिन्न प्रकार के बुके बनाए गए हैं। बनावटी फूलों के बुके भी युवाओं को खूब भा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समय गुलाब के फूल की कली सौ रुपये से शुरू है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बारिश की वजह से पिछले साल के मुकाबले कारोबार कम हुआ है। लेकिन, मौसम खुलने पर फूलों की बिक्री बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज करेंगे प्यार का इजहार
प्यार के सप्ताह के दूसरे दिन प्रपोज डे मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed