{"_id":"5c3ced2fbdec22736d6a02e7","slug":"201547496751-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा समर्थित जयेंद्र सिंधवाल निर्विरोध कनिष्ठ उप प्रमुख निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा समर्थित जयेंद्र सिंधवाल निर्विरोध कनिष्ठ उप प्रमुख निर्वाचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। रायपुर विकासखंड में जयेंद्र सिंधवाल को निर्विरोध कनिष्ठ उप प्रमुख घोषित कर दिया गया है। इस पद को कब्जाने के साथ ही भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में मिली हार का हिसाब-किताब चुकता कर लिया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी/जिला विकास अधिकारी प्रदीप कुमार पांडे ने बताया कि जयेंद्र को निर्विरोध घोषित किया गया है।
निर्वाचन आयोग ने राज्य के विकासखंडों में ब्लॉक प्रमुखों और कनिष्ठ उप प्रमुखों के चुनाव कराए गए थे। इसी के तहत देहरादून जिले के रायपुर ब्लॉक में कनिष्ठ उप प्रमुख का चुनाव कराया गया। मैदान में भाजपा समर्थित प्रत्याशी जयेंद्र सिंधवाल के अलावा विक्रम सिंह और महादेव भट्ट थे। लेकिन, नामांकन से पूर्व दोनों ने आपसी सहमति से नामांकन नहीं किया। उसके बाद मैदान में भाजपा समर्थित जयेंद्र ही रह गए। सोमवार को जयेंद्र सिंधवाल को निर्विरोध कनिष्ठ उप प्रमुख घोषित कर दिया गया। विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख कांग्रेस समर्थित और कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख भाजपा समर्थित होने से बोर्ड बैठकों में जबरदस्त राजनीतिक घमासान देखने को मिलेगा।