फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कोशियारताल पंपिग योजना निर्माण को मिली हरी झंडी

कोशियारताल पंपिग योजना निर्माण को मिली हरी झंडी

Mon, 24 Dec 2018 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
कोशियारताल पंपिग योजना निर्माण को मिली हरी झंडी
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के गांवों में निवासरत लोगों को जल्द ही पेयजल किल्लत से राहत मिलने की उम्मीद जग गई है। प्रदेश सरकार ने कोशियारताल पंपिंग योजना निर्माण के लिए प्रथम चरण में 82 लाख 29 हजार की स्वीकृति दे दी है। चंबा और नई टिहरी नगर पालिका के कूड़ा निस्तारण को खांडखाला में ट्रंचिंग ग्राउंड निर्माण के लिए वित्त व्यय समिति से 6 करोड़ 69 लाख की स्वीकृति मिल चुकी है। टिहरी विधानसभा के प्रत्येक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में उनके गांवों में विधायक निधि से स्मारक द्वार का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अखोडीसैण-कोशियार आठ किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। वर्ष 2018-19 वित्तीय वर्ष में 69 किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली थी, जिसमें से पीएमजीएसवाई ने 27 किमी सड़क निर्माण शुरू भी कर दिया है। बौराड़ी स्टेडियम विस्तारीकरण के अधूरे पड़े कार्य को पूरा करने के लिए सात करोड़ की डीपीआर तैयार कर ली गई है। कोटी कालोनी में आईटीबीपी के एडवेंचर सेंटर निर्माण के लिए भूमि आवंटित कर दी गई है।
विज्ञापन

टिहरी झील के चारों तरफ रिंगरोड निर्माण करने के लिए केंद्र सरकार को चार सौ करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। चार जनवरी को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत नई टिहरी प्रताप इंटर कॉलेज में अटल आयुष्मान योजना का शुभारंभ करेंगे। 14 जनवरी को सीएम रावत जिला अस्पताल बौराड़ी को पीपीपी मोड में देने का शुभारंभ करेंगे। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपीराम चमोली, महामंत्री विनोद रतूड़ी, मीडिया प्रभारी रविंद्र सेमवाल, विक्रम कठैत, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, दुग्ध संघ अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, उदय रावत, डा.जेपी बहुगुणा, कुसुम चौहान उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed