फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जनसुनवाई दिवस पर डीएम ने किया जनसमस्याओं का निस्तारण

जनसुनवाई दिवस पर डीएम ने किया जनसमस्याओं का निस्तारण

Mon, 24 Dec 2018 09:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
जनसुनवाई दिवस पर डीएम ने किया जनसमस्याओं का निस्तारण
उत्तरकाशी। डीएम डा. आशीष चौहान की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई दिवस में जिले के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। डीएम ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को जिला सभागार में आयोजित जनसुनवाई दिवस पर गोफियारा, नगाणी क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल किल्लत की शिकायत आयी। डीएम ने जल संस्थान के ईई को स्वयं मौके पर पेयजल लाइनों का निरीक्षण कर शीघ्र जलापूर्ति दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। सुरेंद्र सिंह ने नाकुरी में पीएमजीएसवाई द्वारा बनायी गई सड़क में अभी तक ग्रामीणों को प्रतिकर नहीं मिलने की शिकायत की। डीएम ने 15 दिन के भीतर अमीन से सर्वे कराकर मुआवजा वितरित करने के निर्देश दिए। दिव्यांग काशीराम एवं हर्ष लाल द्वारा रोजगार की मांग पर डीएम ने उन्हें मनरेगा के तहत रोजगार दिलाने व जिले में चिह्नित सभी 3240 दिव्यांगों को सूचीबद्ध कर मनरेगा में उनके लिए रोजगार व्यवस्था करने को कहा। भटवाड़ी के ग्रामीणों द्वारा तहसील में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को तहसील में बैठने के लिए निर्देशित करने पर की मांग पर डीएम ने तत्काल कार्रवाई की बात कही। इस मौके पर सीएमओ डा.विनोद नौटियाल, सीईओ आरसी आर्य, मुख्य कृषि अधिकारी महिधर तोमर, अर्थ एवं संख्याधिकारी विरेंद्र पुरी, पूर्ति अधिकारी गोपाल मटूड़ा, सीवीओ डा. प्रलयंकर नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed