फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नए साल से शुरू होगा लखवाड़ जल विद्युत परियोजना पर काम : त्रिवेंद्र

नए साल से शुरू होगा लखवाड़ जल विद्युत परियोजना पर काम : त्रिवेंद्र

Mon, 24 Dec 2018 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
नए साल से शुरू होगा लखवाड़ जल विद्युत परियोजना पर काम : त्रिवेंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कालसी
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा जौनसार बावर के लखवाड़ में वर्षों से अटकी 300 मेगावाट की लखवाड़ व्यासी जल विद्युत परियोजना पर नए साल से काम शुरू होगा। मुख्यमंत्री कालसी गेट के पास आयोजित चार दिवसीय यमुना शरदोत्सव के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महत्वाकांक्षी योजना को लेकर अब तक की सरकारों में शिलान्यास से आगे काम नहीं हुआ है। परियोजना के निर्माण को लेकर जनता को गुमराह किया गया। परियोजना के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं अन्य संबंधित राज्य हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर इस परियोजना से संबंधित विवाद सुलझा लिया है और कैबिनेट कमेटी की मंजूरी भी मिल गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा। इससे क्षेत्र के विकास के साथ-साथ उत्तराखंड सहित देश के अन्य राज्यों में बिजली की कमी दूर होगी, इसके अलावा त्यूनी, प्लासू परियोजना पर भी तेजी से काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। खासकर शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद विकासनगर और चकराता विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़कों का निर्माण हुआ। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने मुख्यमंत्री से चकराता विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मोटर मार्गों के निर्माण और शरदोत्सव को राजकीय मेला घोषित करने की मांग की। कार्यक्रम में कालसी के ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह चौहान, ज्येष्ठ प्रमुख दयाराम चौहान, कनिष्ठ प्रमुख खजान नेगी, पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा, कृष्णा तोमर भवानी सिंह तोमर, रितेश, संजय खान, दिनेश, प्रताप रावत, दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बीएस चौहान और स्वराज सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed