फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गांधी पार्क और परेड मैदान के पास नहीं लगेंगे फड़-ठेली

गांधी पार्क और परेड मैदान के पास नहीं लगेंगे फड़-ठेली

Sun, 23 Dec 2018 02:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
गांधी पार्क और परेड मैदान के पास नहीं लगेंगे फड़-ठेली
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

गांधी पार्क और परेड मैदान के पास लगने वाले फड़-ठेली हटाए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही नगर निगम अभियान शुरू करेगा। शनिवार को नगर आयुक्त ने भूमि कर अधीक्षक को टीम गठित करने के निर्देश दिए। साथ ही अभी तक चिह्नित फड़-ठेली वालों को अस्थाई वेंडिंग जोन में स्थानांतरित करने को कहा।
नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने भूमि कर अधीक्षक विनय प्रताप समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि गांधी पार्क और परेड मैदान के बाहर सड़क किनारे काफी संख्या में अवैध फड़ और ठेली लगी रहतीं हैं। इसके चलते जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने कर अधीक्षक को तुरंत टीम बनाकर सोमवार से कार्रवाई के निर्देश दिए। अभियान में सहायक नगर आयुक्त रविंद्र दयाल और बिजलदास को भी शामिल करने को कहा। उन्होंने कहा कि जल्द ही गांधी पार्क और परेड मैदान के बाहर से फड़-ठेलियों को हटाया जाए। इसके अलावा जिन फड़-ठेली वालों की सूची नगर निगम के पास हैं, उन्हें अस्थाई वेंडिंग जोन में स्थानांतरित किया जाए। इसके अलावा स्थाई वेंडिंग जोन के लिए स्थानों को चिह्नित करने की भी बात भी कही। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
वेंडिंग जोन के लिए भेजा छह करोड़ का प्रस्ताव
देहरादून। नगर निगम प्रशासन ने डेढ़ साल पहले लाखों रुपये खर्च कर सर्वे कराया था, जिसके तहत तीन हजार से अधिक फड़-ठेली वालों को चिह्नित किया गया। लेकिन, अभी तक वेंडिंग जोन चिह्नित नहीं हो पाया है। अब नगर निगम प्रशासन ने फिर से छह करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की अधिकतर सड़कों के किनारे हजारों फड़-ठेली वाले काबिज हैं। निगम ने सर्वे कराकर एक दर्जन से अधिक वेंडिंग जोन तय किए। लेकिन, मामला ठंडे बस्ते में चला गया। केंद्र सरकार की दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत वर्ष 2016 में नगर निगम ने सड़क किनारे फड़-ठेली लगाने वालों का सर्वे कराया था। यह कार्य कार्यदायी संस्था नासिवी को दिया गया। पहले चरण में 2758 फड़-ठेली चिह्नित किए गए। इसके बाद दूसरे चरण का सर्वे होने के बाद संख्या करीब 3600 हो गई। इनके लिए निगम क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक वेंडिंग जोन बनाए गए। टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक के बाद इसकी सूची प्रशासन और सभी थानाध्यक्षों को भेजी जानी थी। लेकिन, अधिकारियों की सुस्ती के कारण कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई। जबकि, वेंडरों को परिचयपत्र भी देने का कार्य पूरा किया जा चुका है।

-----
पहले यहां बनाए जाने थे वेंडिंग जोन
इंदिरा नगर - मलिक चौक
करनपुर- डीबीएस कॉलेज के पीछे
एफआरआई - मुख्य गेट के सामने
प्रेमनगर रोड - पंडितवाड़ी
वसंत विहार - पार्क नंबर चार
राजपुर - पैसिफिक अपार्टमेंट तथा धौरण के पास
राजपुर रोड - सांईं मंदिर के पास सहस्त्रधारा बाईपास पर
रेसकोर्स - बन्नू स्कूल चौराहा
लालपुल - इंदिरेश हॉस्पिटल रोड
निरंजनपुर - श्रम न्यायालय के पास
परेड ग्राउंड - लैंसडाउन चौक
सीमाद्वार - मानक चौक के पास
--------
वेंडिंग जोन के लिए शासन को नए सिरे से छह करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलते ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अभी फड़-ठेली वालों को अस्थाई वेंडिंग जोन बनाकर उसमें शिफ्ट करने की योजना है।
- विजय कुमार जोगदंडे, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed