{"_id":"5c18064cbdec2256b11092fe","slug":"201545078348-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों निगमों ने आयोग को सौंपा दरें बढ़ाने का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों निगमों ने आयोग को सौंपा दरें बढ़ाने का प्रस्ताव
Updated Tue, 18 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
ऊर्जा विभाग के तीनों निगमों यूपीसीएल, यूजेवीएनएल व पिटकुल ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए विद्युत अधिनियम एवं टैरिफ विनियमों के प्रावधानों के अनुसार बिजली की दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव राज्य विद्युत नियामक आयोग को सौंप दिया है।
विद्युत नियामक आयोग के सचिव नीरज सती ने बताया कि यूजेवीएनएल ने वर्तमान दरोें में 50.66 फीसदी और यूपीसीएल ने 13.71 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड (पिटकुल) ने टैरिफ दरों में अप्रत्याशित औसतन चार गुणा टैरिफ बढ़ोतरी करते हुए 371 फीसदी का प्रस्ताव दिया है।
सचिव ने बताया कि पिटकुल के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर उपभोक्ताओं पर वर्तमान मौजूदा बिजली दरों में 9.60 फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी। यूजेवीएनएल ने भी मौजूदा टैरिफ दरों में 50.66 फीसदी की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। इसे लागू करने पर उपभोक्ताओं पर सीधे तौर पर 2.43 फीसदी का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। यदि तीनों निगमों के प्रस्तावों को स्वीकार किया जाता है तो उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जाने वाली बिजली की टैरिफ दरोें में कुल 25.85 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। बहरहाल तीनों निगमों के प्रबंध निदेशकों से कुछ बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई है। तीनों निगमों के प्रस्तावों पर सुनवाई करने के साथ ही उपभोक्ताओं का पक्ष भी सुना जाएगा। इसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।