{"_id":"5c06e1cabdec22419a25a260","slug":"201543954890-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा संस्थान के कर्मचारियों ने फूंका केंद्र सरकार पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा संस्थान के कर्मचारियों ने फूंका केंद्र सरकार पुतला
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
नई पेंशन स्कीम व अन्य नीतियों के विरोध में विभिन्न रक्षा संस्थान के कर्मचारियों ने मंगलवार को जुलूस निकालकर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। मांगों पर जल्द समाधान नहीं निकलने पर कर्मचारियों ने 23 जनवरी से राष्ट्रव्यापी हड़ताल का एलान किया है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इंप्लाइज यूनियनों, ऑर्डिनेंस फैक्टरी समेत अन्य रक्षा संस्थानों के कर्मचारियों ने मंगलवार को आयुध निर्माणी के मुख्य गेट से जुलूस निकाला। कर्मचारी केंद्र की नई पेंशन स्कीम व अन्य नीतियों के विरोध में सड़क पर उतरे थे। जुलूस मुख्य मार्गों से होकर रायपुर पर आईआरडीई के मुख्य गेट पर पहुंचा। यहां कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की और पुतला फूंका। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर कर्मचारी विरोधी नीतियां लागू करने और शोषण का आरोप लगाया। सभा में निर्णय लिया गया कि मांगों का जल्द समाधान नहीं होने पर रक्षा क्षेत्र में कार्यरत तीनों फेडरेशन के कर्मचारी 23 जनवरी से तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। इस अवसर पर अनिल उनियाल, शशि नौटियाल, अशोक शर्मा, संजीव मावल, तरुण उपाध्याय, चेतन जखमोला, रवि किशोर, कलीम अहमद, विश्वनाथ गॉड, सुमन कुमार, सुभाष चंद्र, योगेश सैनी, अंकुल त्यागी, उज्ज्वल त्यागी आदि मौजूद रहे।