{"_id":"5c02f136bdec2241cf75d980","slug":"201543696694-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफ मैराथन में श्याम और आस्था ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाफ मैराथन में श्याम और आस्था ने बाजी मारी
Updated Sun, 02 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफ मैराथन में श्याम और आस्था ने बाजी मारी
ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। विश्व एड्स दिवस पर छात्राओं ने नगर में जागरुकता रैली निकाली। इस मौके पर कई स्कूलों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जबकि हाफ मैराथन में श्याम सुंदर और आस्था ने अपने अपने वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया।
शनिवार को इस मौके पर कई स्कूलों में स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें मसूरी गर्ल्स में आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में फिजा अंसारी ने पहला, रेखा रौथाण ने दूसरा व दीपिका भंडारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में अंकिता नौटियाल प्रथम, सना अंसारी द्वितीय और स्मिता तृतीय स्थान पर रहीं।
शनिवार को विश्व एड्स दिवस पर मसूरी गर्ल्स स्कूल की एनएसएस इकाई ने विद्यालय में शिविर का आयोजन किया, जिसमें स्वयंसेवियों ने एड्स के बारे में लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या अनीता डबराल, कार्यक्रम अधिकारी चंद्रमा थलवाल, ऊषा चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी नीरज के नेतृत्व में 45 एनएसएस स्वयंसेवियों ने लंढौर से शहीद स्थल तक रैली निकाली। जिसमें लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया गया। तिब्बतन केंद्रीय विद्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बालक व बालिका वर्ग की हाफ मैराथन दौड़ हुई, जिसे प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने झंडी दिखा कर रवाना किया। बालक वर्ग हाफ मैराथन में श्याम सुंदर ने पहला, नीरज ने दूसरा, और आयुष भट्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में आस्था ने पहला, तान्या ने दूसरा व चरिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता में सांगया डोलमा प्रथम, पालडोन द्वितीय और वंदना शाह तृतीय स्थान पर रहीं। स्थल पेंटिंग प्रतियोगिता में दावा ने पहला, डेसल ने दूसरा व पद्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य एसपी सिंह, रेक्टर बुटुक शास्त्री, एएस कंडेरी, टीशिरिंग आदि मौजूद रहे।