{"_id":"5c019734bdec2241cf75d817","slug":"201543608116-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देने से छूटे छात्रों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा देने से छूटे छात्रों ने किया हंगामा
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
डीएवी कॉलेज में आंतरिक परीक्षा देने से छूटे छात्रों ने शुक्रवार को छात्रसंघ उपाध्यक्ष सचिन त्रिवेदी के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग में जमकर हंगामा किया। वे दोबारा परीक्षा कराए जाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान कॉलेज स्टाफ और छात्रों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। हालांकि प्राचार्य के परीक्षा कराने के आश्वासन के बाद छात्र शांत हो गए।
डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ उपाध्यक्ष सचिन त्रिवेदी का कहना है कि हर बार कॉलेज में ऐसे छात्रों को दोबारा परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाती थी। इस बार कॉलेज ने अभी तक अनुमति नहीं दी है। इसी संबंध में जानकारी लेने छात्र शुक्रवार को कॉलेज कर्मचारियों से मिलने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान कॉलेज कर्मचारियों ने ठीक से जवाब नहीं दिया। इसी बात पर छात्रों से नोकझोंक हो गई। हालांकि इसी बीच मौके पर पहुंचे प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने दोबारा परीक्षा कराने का आश्वसन दिया। इसके बाद छात्र शांत हो गए। इस दौरान पर शुभम चौहान, शिवम, तनुज पांडे, हिमांशु रावत आदि मौजूद रहे।