फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आयोग के प्रस्ताव का यूपीसीएल ने किया विरोध

आयोग के प्रस्ताव का यूपीसीएल ने किया विरोध

Wed, 28 Nov 2018 02:03 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
आयोग के प्रस्ताव का यूपीसीएल ने किया विरोध
आयोग के प्रस्ताव का यूपीसीएल ने किया विरोध
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बिजली कनेक्शन में देरी होने पर यूपीसीएल पर जुर्माना लगाने के साथ ही उपभोक्ताआें को प्रतिपूर्ति के भुगतान से संबंधित राज्य विद्युत नियामक आयोग के प्रस्ताव का यूपीसीएल अफसरों ने विरोध किया है। यूपीसीएल के निदेशक परिचालन अतुल कुमार अग्रवाल ने आयोग चेयरमैन सुभाष कुमार के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि इस प्रावधान से निगम को वित्तीय नुकसान हो सकता है।

उन्होंने जुर्माना या प्रतिपूर्ति के भुगतान में से एक प्रावधान को लागू करने का अनुरोध किया। इसके साथ ही निदेशक परिचालन ने अस्थायी कनेक्शन देते समय स्वामित्व के दस्तावेज मुहैया कराने की अनिवार्यता लागू करने, अस्थायी कनेक्शन की अवधि को एक साल से घटाकर छह माह करने, अस्थायी कनेक्शन देते समय मीटर लगाने की अनिवार्यता को समाप्त करने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस पर आयोग अध्यक्ष ने कहा कि यूपीसीएल के सुझावों पर विचार विमर्श करने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed