{"_id":"5bec86d7bdec226939029117","slug":"201542227671-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल चौपाल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल चौपाल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल चौपाल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बाल दिवस पर सीमेट परिसर में निदेशालय अकादमिक व प्रशिक्षण और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से आयोजित बाल चौपाल में बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। बुधवार को आयोजित बाल चौपाल में बच्चों द्वारा लिखी गई कहानी, कविता, पोस्टर की प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके पर मिट्टी के बर्तन भी बनाए गए। बाल चौपाल में 22 स्कूलों के 398 छात्र-छात्राओं समेत 40 अध्यापकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशालय अकादमिक एवं प्रशिक्षण की निदेशक सीमा जौनसारी ने किया। कार्यक्रम में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से बच्चों को पुस्तकें बांटी गईं। इस मौके पर राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में विजय रहे छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर राकेश कुंवर, वंदना गर्वयाल, अजय नौडियाल, शशि चौधरी, रघुनाथ लाल आर्य, कुलदीप गैरोला, कंचन देवराडी, आशारानी पैन्यूली, भूपेंद्र नेगी, सुभाष भट्ट, विरेंद्र रावत, हेमलता भट्ट, डॉ. मोहन बिष्ट, डॉ. विनोद ध्यानी, अमरीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।