{"_id":"5bad40b9867a557e8836a513","slug":"201538080953-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राणाकोटी लगातार सातवीं बार बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राणाकोटी लगातार सातवीं बार बने अध्यक्ष
Updated Fri, 28 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला ।
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) कर्मचारी संयुक्त संगठन का द्विवार्षिक चुनाव बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। इसमें सूर्यप्रकाश राणाकोटी लगातार सातवीं बार संगठन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। टीएस पंवार निर्विरोध महासचिव चुने गए। अब जल्द शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
एमडीडीए कार्यालय में वर्ष 2018-2020 की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए चुनाव कराए गए। अध्यक्ष पद के लिए सूर्यप्रकाश राणाकोटी और नरेंद्र सिंह ने नामांकन किए। इसमें राणाकोटी को 77 और नरेंद्र सिंह को 42 मत मिले। जबकि दो मत निरस्त किए गए। राणाकोटी लगातार सातवीं और कुल 10वीं बार संगठन के अध्यक्ष बने। इसके अलावा महासचिव पद के लिए टीएस पंवार को निर्विरोध चुना गया। वह चौथी बार महासचिव बने। हालांकि महासचिव पद के लिए देवराज चमोली अपना नामांकन पत्र निर्धारित समय के भीतर जमा नहीं करा पाए, जिसके चलते उनका नामांकन अधिकारियों ने निरस्त कर दिया था। मुख्य चुनाव अधिकारी एचएस बोनाल, चुनाव अधिकारी अनिल त्यागी, रश्मि राणा और एकता के निर्देशन में चुनाव हुए। लगातार सातवीं बार अध्यक्ष बने राणाकोटी को सभी ने बधाई दी। उन्होंने बताया कि जल्द शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। कहा कि संगठन कर्मचारियों की समस्याओं को लगातार उठाता रहेगा।