फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ का आंदोलन स्थगित

पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ का आंदोलन स्थगित

Sat, 15 Sep 2018 02:13 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ का आंदोलन स्थगित
पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ का आंदोलन स्थगित
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पांच सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन करने जा रहे पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ ने प्रस्तावित आंदोलन स्थगित कर दिया हैं।
शुक्रवार को पेयजल सचिव अरविंद सिंह हयांकी की अध्यक्षता में तीसरी बैठक आयोजित की गई। जिसमें महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण सिंह रावत ने वेतन व पेंशन में देरी, राशिकरण बहाल करने, लेखा कैडर की सेवा नियमावली, 130 पद स्वीकृत नहीं होने, पेंशन का ट्रेजरी से भुगतान किए जाने के सहित अन्य मांगों से सचिव को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि महासंघ लंबे समय से एकीकरण की मांग कर रहा है लेकिन प्रबंधन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे कर्मचारियों में रोष है।
सचिव ने उन्हें बताया कि एकीकरण की कार्यवाही अंतिम चरण में है। दोनों विभागों के एकीकरण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिसे एक माह के भीतर कैबिनेट में रखा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने अन्य मांगों पर भी जल्द अमल का आश्वासन दिया। इसके बाद महासंघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को प्रस्तावित आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया हैं।
विज्ञापन

बैठक में संयुक्त सचिव महावीर सिंह चौहान, अनुभाग अधिकारी कमल चौहान, अशोक पांडे, भजन सिंह, वीसी पुरोहित, विजय खाली, धर्मेंद्र चौधरी, नवीन थापा, पंकज मर्तोलिया, भगवती प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed