{"_id":"5b903dce867a557ec074aa32","slug":"201536179662-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 से शुरू होगी रोस्टर प्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 से शुरू होगी रोस्टर प्रणाली
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 से शुरू होगी रोस्टर प्रणाली
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। जिले में राशन वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 24 सितंबर से रोस्टर प्रणाली लागू की जाएगी। इससे एक इलाके की राशन की सभी दुकानों पर एक साथ राशन का वितरण किया जाएगा। इस व्यवस्था के तहत सबसे पहले कनाट प्लेस के डीलरों को राशन मिलेगा। वितरण के दौरान मौके पर क्षेत्रवार इंस्पेक्टर भी मौजूद रहेंगे।
बुधवार को इस संबंध में जिला आपूर्ति कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिसमें ट्रांसपोर्ट नगर गोदाम के सीएमआई कैलाश पांडे और आपूर्ति अधिकारी विपिन कुमार अगुवाई में क्षेत्रवार रोस्टर तैयार किया गया। डीएसओ ने बताया कि आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रखने के लिए सभी इंस्पेक्टरों को निर्देश दे दिए गए हैं। अब ढुलाई वाहनों का पंजीकरण भी किया जाएगा। बिना पंजीकरण वाले वाहन में राशन नहीं दिया जाएगा।
जिले के करीब 438 दुकानदार ट्रांसपोर्ट नगर से राशन का उठान करते हैं। कई बार डीलरों को दो-तीन दिन तक राशन उठान के लिए आना पड़ता है। समय के अभाव के चलते डीलर बिना तोले ही राशन का उठान कर लेते हैं। जिसमें बाद में घटतौली की शिकायतें मिलती रहती है। लंबे समय से इस गोदाम में घटतौली, खराब राशन और समय से राशन नहीं मिलने जैसी शिकायतें मिलती रही हैं। इन सभी अव्यवस्थाओं में सुधार और आपूर्ति व्यवस्था सुचारु करने के उद्देश्य से रोस्टर प्रणाली से राशन वितरण करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
----
इन क्षेत्रों का होगा उठान
क्षेत्र उठान की तिथि
कनाट प्लेस 24 - 25
प्रेमनगर 26- 28
डालनवाला 29-31
धर्मपुर 3-4
खुड़बुड़ा 5-6
रायपुर 7-10
परिसीमन क्षेत्र 11-15
क्लेमेंटटाउन और मसूरी 13-14
सहसपुर व मियांवाला 16-19