फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ‘राजीव गांधी ने दिखाया था विकसित भारत का सपना’

‘राजीव गांधी ने दिखाया था विकसित भारत का सपना’

Tue, 21 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
‘राजीव गांधी ने दिखाया था विकसित भारत का सपना’
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने कई वर्ष पूर्व विकसित और खुशहाल भारत का सपना देखा था। इस अवसर पर पौधरोपण और फल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
डिस्पेंसरी रोड स्थित राजीव गांधी कांप्लेक्स में सोमवार को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि राजीव गांधी दूरदृष्टि वाले नेता थे। देश को संचार क्रांति का तोहफा देकर उन्होंने विकसित भारत का सपना देखा था। प्रीतम सिंह ने कहा कि राजीव गांधी के आदर्शों पर चलकर ही देश तरक्की की ओर अग्रसर होगा। राजकुमार ने कहा कि लाखों लोगों को रोजगार देने वाली संचार क्रांति को भारत में लाने का श्रेय राजीव गांधी को ही जाता है। इस दौरान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, लालचंद शर्मा, राकेश रस्तोगी, प्रवीण पुरोहित, पृथ्वीराज चौहान, दिनेश भंडारी, रमा गौड़, विवेक चौहान, अमित कुमार, मोहन सिंह नेगी, रजत मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
पौधे लगाए, फल भी बांटे
संजय कॉलोनी स्थित राजीव गांधी सामुदायिक भवन के आसपास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्कूली बच्चों और बस्तीवासियों के साथ मिलकर पौधे लगाए। साथ ही स्कूली बच्चों को फल भी वितरित किए। कार्यकर्ताओं ने राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जहांगीर खान, मुकेश सोनकर, देविका, ओमी यादव, मनोज कुमार, मोहन काला, तरुण मारवा, अभय दीपक, दिनेश गुप्ता, राहुल शर्मा, राकेश पंवार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बोफोर्स घोटाले के आरोप झूठे : अनुग्रह
विपक्षी नेताओं ने स्व. राजीव गांधी की शालीन छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए बोफोेर्स मामले में झूठे आरोप लगाए। बाद में वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में उन्हीं बोफोर्स तोपों की मदद से भारतीय सेना जीत हासिल करने में कामयाब हुई। सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में स्व. गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने यह बात कही। कार्यक्रम में एआईसीसी सचिव एवं विधायक काजी निजामुद्दीन, मनोज रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, दिनेश अग्रवाल, पूर्व विधायक गणेश गोदियाल और राजकुमार ने भी विचार रखे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--
युवा कांग्रेस ने भी किया नमन
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर युवा कांग्रेस ने भी उनका भावपूर्ण स्मरण किया। कांग्रेस मुख्यालय में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव सोनू हसन, भूपेंद्र नेगी, गौरव कश्यप, सिद्धार्थ वर्मा, अरविंद शर्मा, आयुष तिवारी और अंकित रावत समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed