{"_id":"5b69d56d4f1c1bb8538b75f7","slug":"201533662573-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर गंगा का जलस्तर बढ़ने से तिरछा हुआ बिरही पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीर गंगा का जलस्तर बढ़ने से तिरछा हुआ बिरही पुल
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे के समीप बिरही में वीर गंगा पर निर्मित पैदल पुल नदी का जलस्तर बढ़ने से तिरछा हो गया है, जिससे ग्रामीणों के साथ ही स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। ग्रामीण एक दूसरे का हाथ पकड़कर पुल से आवाजाही कर रहे हैं। वर्ष 2010 में बिरही जल विद्युत परियोजना ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए इस पुल का निर्माण करवाया था, लेकिन अब पुल एक ओर से झुक गया है और यह कभी भी नदी में समा सकता है। बिरही गांव को जोड़ने वाला यह एकमात्र पैदल पुल होने से ग्रामीण इसी से आवाजाही करने को मजबूर हैं। बिरही गांव के तारेंद्र दत्त थपलियाल का कहना है कि बिरही गांव भोटिया जनजाति बाहुल्य गांव है। सांसद निधि में जनजाति बाहुल्य गांवों के विकास कार्यों के लिए 30 फीसदी कोटा होता है, लेकिन आज तक किसी भी गढ़वाल सांसद ने इस गांव की सुध नहीं ली है।
गोविंद सिंह, सुरेंद्र सिंह, सोबन सिंह, रमेश, राय सिंह, जयदीप, धर्मेंद्र, बाल सिंह, गौर सिंह का कहना है कि वीर गंगा में जल स्तर बढ़ने पर पुल पर आवाजाही खतरे का सबब बनी हुई है।
इधर, अपर जिलाधिकारी मोहन सिंह बर्निया का कहना है कि शीघ्र ही तहसील की टीम पुल का मुआयना करेगी। नए पुल के निर्माण के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।