फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विकास के नाम पर न हो वनों का विनाश : जंगली

विकास के नाम पर न हो वनों का विनाश : जंगली

Wed, 04 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
विकास के नाम पर न हो वनों का विनाश : जंगली
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

विकास के नाम पर हिमालय के साथ ही वनों का विनाश नहीं किया जा सकता है। यदि वनों को बचाना है तो जनसहभागिता जरूरी है। वनों में आम, आंवला, हर्र, बहेड़ा जैसे पौधों को लगाकर जहां लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर मुहैया कराए जा सकते हैं। वहीं पर्वतीय इलाकों से पलायन को रोकने में भी मदद मिलेगी।
उक्त बातें वनों के संरक्षण के लिए चर्चित जगत सिंह ‘जंगली’ ने मंगलवार को वन विभाग की ओर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। इस मौके पर वन विभाग की ओर से ब्रांड अंबेसडर भी घोषित किया गया। ‘जंगली’ ने कहा कि पूरी दुनिया में तेजी से घट रहे जंगलों को जन सहभागिता से ही बचाया जा सकता है। पहले वन विभाग और आमजन के बीच नजदीकियां थीं, लेकिन कई दशकों से दूरियां बढ़ी हैं। पहले जंगलों में आग लगने पर ग्रामीण बचाने के लिए आगे आते थे, लेकिन अब यह परंपरा समाप्त हो रही है। उन्होंने वन विभाग के अफसरों से जंगल की सुरक्षा में लगे ग्रामीणाें को सम्मानित करने का सुझाव दिया। इसके अलावा वनों में मिलने वाली विभिन्न प्रकार की औषधियों व जड़ी बूटियों पर शोध, जंगलों में आम, आंवला, अमरूद, हर्र, बहेड़ा आदि पौधे लगाने पर जोर दिया। पर्यावरण संरक्षण के लिए वनों को संरक्षण जरूरी है। वनों की कटान में नई तकनीक का इस्तेमाल से भी काफी हद तक वन संपदा बचायी जा सकती है। प्रमुख वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष जयराज ने ग्रीन बोनस का जिक्र करते हुए कहा कि यदि देवभूमि के जंगल बचेंगे तो पूरी दुनिया हमारी मदद को आगे आएगी। उन्होंने जंगलों को तबाही से बचाने के लिए जनसहभागिता लेने और मिश्रित वन के बाबत कार्य करने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने ‘जंगली’ के ब्रांड अंबेसडर बनाए जाने पर पर्यावरण संरक्षण में मदद उम्मीद जताई। कार्यक्रम में एपीसीसीएफ राजीव भरथरी, समीर सिन्हा, सीसीएफ बीके गांगटे, बीपी गुप्ता, सुरेंद्र मेहरा, राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक सनातन सोनकर, डीएफओ देहरादून राजीव धीमान, डीएफओ रुद्रप्रयाग मयंक शेखर झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डेढ़ लाख पौधे उगाने का है कीर्तिमान
जगत सिंह ‘जंगली’ वनों व पर्यावरण संरक्षण के बेहद संवेदनशील हैं। रुद्रप्रयाग जिले में स्थित अपने गांव में ‘जंगली’ डेढ़ लाख पौधे लगाकर कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। इस उल्लेखनीय कार्य के लिए ‘जंगली’ को सरकार के अलावा कई संस्थाओं की ओर से सम्मानित किया जा चुका है और कई टीवी चैनलों ने सीरियल भी बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed