{"_id":"5b3a8d2c4f1c1b67578b465e","slug":"201530563884-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"214 लोगों ने कराई निशुल्क स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
214 लोगों ने कराई निशुल्क स्वास्थ्य जांच
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
आरोग्यधाम अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित शिविर में 214 लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच कराई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की जांच कर मुफ्त परामर्श दिया। उनकी ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और वजन की जांच भी मुफ्त की गई। साथ ही कई आवश्यक दवाएं भी मुफ्त दी गईं।
दून अस्पताल के पास स्थित आरोग्यधाम में शिविर का शुभारंभ अस्पताल के चेयरमैन विजेंद्र दत्त कंडवाल और एमडी डॉ. प्राची कंडवाल ने किया। गैस्ट्रो सर्जन डॉ. विपुल कंडवाल ने लोगों की विभिन्न पेट संबंधी बीमारियों की जांच की और उपयोगी परामर्श दिए। उन्होंने बताया कि पेट की बीमारियों के कारण कई अन्य तरह की बीमारियां पैदा होती हैं। सामान्य तौर पर लोग पेट की बीमारियों को हल्के में लेते हैं, लेकिन लापरवाही बरतने पर यह खतरनाक साबित हो सकती हैं। उन्होंने मोटापे से निजात के लिए अपनाए जाने वाली वेरियेट्रिक सर्जरी के संबंध में भी जानकारी दी।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नितेश ने बच्चों से जुड़ी बीमारियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खानपान की गलत आदतों और बच्चों के शारीरिक गतिविधियों में कम शामिल होने के कारण कई तरह की दिक्कतें बढ़ रही हैं। आयोजन में मेडिकल अफसर डॉ. प्रियंका रावत, अभिषेक बलूनी, जितेंद्र सिंह भंडारी, हरप्रीत, काजल, विनोद पंवार अजय समेत अन्य ने सहयोग दिया।