{"_id":"5b01dcd54f1c1be7408b6c5d","slug":"201526848725-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘रवि’ का वार, पारा 40 डिग्री पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘रवि’ का वार, पारा 40 डिग्री पार
Updated Mon, 21 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
राजधानी में रविवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। राजधानी के कुछ इलाकों में दोपहर में तेज धूप के बीच तापमान 40 डिग्री का आंकड़ा छू गया। मौसम विभाग ने दिन का औसत अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री रिकॉर्ड किया। अभी आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी का यह सिलसिला और बढ़ने के आसार हैं।
रविवार को सुबह से ही तेज धूप खिली थी। गर्म हवाओं ने मौसम को और गर्म कर दिया। दोपहर 12 बजने तक सड़कों पर सन्नाटा पसरना शुरू हो गया। रविवार का दिन होने के बावजूद लोग आम जरूरतों के काम के लिए भी घर से बाहर नहीं निकले। जिन बाजारों में रविवार को दिनभर भीड़ रहती थी, वहां दोपहर में दो बजे के करीब सन्नाटा पसर गया। दिन में तापमान ने शहर के कई इलाकों में 40 डिग्री का आंकड़ा छू लिया। हालांकि दिनभर का दून का औसत अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इस सीजन का यह अब तक का सबसे गर्म दिन है। अभी तक एक सप्ताह पूर्व दिन का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में सूरज की तपिश और बढ़ेगी। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रदेशभर में आंशिक बादल आ सकते हैं। मौसम शुष्क रहेगा। दोपहर बाद कुछ जगहों पर तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं। राजधानी में भी आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। सोमवार को भी तापमान 38 डिग्री से ऊपर रहने का अनुमान है।
.......................................
रोजेदारों का भी कड़ा इम्तिहान
गर्मी की तपिश रोजेदारों का भी कड़ा इम्तिहान ले रही है। रविवार को सीजन के सबसे गर्म दिन में रोजेदारों ने शिद्दत के साथ 15 घंटे से अधिक का रोजा रखा। भीषण गर्मी के बीच भी रोजेदारों का उत्साह कम नहीं हुआ। पूरे दिन मस्जिदें रोजेदारों से गुलजार रही। शहर मुफ्ती सलीम अहमद कासमी का कहना है कि इंसान जितनी शिद्दत के साथ रोजा रखता है, अल्लाह उसको इतना ही ज्यादा सवाब अता फरमाते है।
विज्ञापन
.........................................
दून में इस तरह उछला पारा
तारीख अधिकतम न्यूनतम
20 मई-38.9-21.5
19 मई-38-22
18 मई-37-22
17 मई-37-22
16 मई-37-23
15 मई-34.6-20.3
14 मई-35-20
13 मई-37.4-24.7