फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्रवृति के नाम पर मिला केवल ‘एसएमएस’

छात्रवृति के नाम पर मिला केवल ‘एसएमएस’

Thu, 10 May 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
छात्रवृति के नाम पर मिला केवल ‘एसएमएस’
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के नाम पर जिले के 400 छात्र-छात्राओं को केवल एमएसएस मिला है। खाते से पैसा निकालने गए तो पता चला कि पैसा तो आया ही नहीं है। यह गड़बड़ हुई है समाज कल्याण विभाग की तकनीकी खामी की वजह से। इन छात्रों की छात्रवृत्ति किसी और के खाते में ट्रांसफर हो गई। अब छात्र विभागों के चक्कर काट रहे हैैं।
बुधवार को समाज कल्याण विभाग पहुंचे जीआरडी कॉलेज के बीटेक के छात्र दिव्यंग ने बताया कि फरवरी में उनके खाते में छात्रवृत्ति का पैसा आने का एसएमएस मिला था। बैंक में जाने पर पता चला कि उनके खाते में इस मद का एक भी रुपया नहीं आया है। इसी प्रकार छात्र विपिन ने बताया कि उसे भी स्कॉलरशिप का पैसा मिलने का एसएमएस मिला, लेकिन जब खाते में जानकारी ली तो पता चला कि कोई पैसा ही नहीं आया। शिवांगी ने बताया कि कई बार विभाग के कार्यालय में आ चुकी हूं। कर्मचारी हर बार जल्द समस्या का समाधान होने का आश्वासन देकर टरका देते हैं, लेकिन अभी तक एक भी पैसा खाते में नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि कॉलेज और विभाग की लापरवाही का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। हर बार एक-दो दिनों में खाते में रुपये आने की बात कह कर लौटा दिया जाता है।
विज्ञापन

---
जिले में ऐसे 400 बच्चे हैं, जिनका टेक्निकल खामियों के कारण खाते में धन नहीं पहुंचा है। अकाउंट नंबर गलत फीड होने के कारण यह धन दूसरे अकाउंट्स में चला गया था। अब धन वापस आ रहा है। इसके बाद छात्रों के खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनुराग शंखधर, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed