{"_id":"5ae4aaee4f1c1be2798b6b9e","slug":"201524935406-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ धाम बारिश से बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ धाम बारिश से बढ़ी ठंड
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ। केदारनाथ, गौरीकुंड में शनिवार दोपहर बाद से हल्की बारिश होती रही। इस दौरान चारों ओर कोहरा छाया रहा। खराब मौसम के चलते धाम व यात्रा पड़ावों पर ठंड बढ़ गई है।
जिला मुख्यालय में भी सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे। करीब छह बजे बाद मुख्यालय में भी जोरदार बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। भारी बारिश से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर गंगानगर में पहाड़ी से मलबा आने के चलते अवरुद्ध हो गया। कड़ी मशक्कत करने के एक घंटे बाद हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। जबकि अगस्त्यमुनि, चंद्रापुरी, भीरी में भी जमकर ओलावृष्टि हुई।
यात्रा पड़ावों पर खोली कैंटीन
रुद्रप्रयाग। पड़ावों पर जंगल चट्टी, भीमबली, और लिनचौली में श्रद्धालुओं के चाय, नाश्ता व भोजन के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम ने अपनी कैंटीन खोली है। वहीं, केदारघाटी व जनपद के कई गांवों से पहुंचे लोगों ने भी अपनी दुकानें स्थापित की है। भीमबली में सत्तर, लिनचौली में 686 व केदारनाथ में 5000 से अधिक श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है।