{"_id":"5ade49e14f1c1b3a0b8b636f","slug":"201524517345-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड की परीक्षाएं 31 मई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड की परीक्षाएं 31 मई से
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
उत्तराखंड में डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) की पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 31 मई से होंगी। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने इनकी तिथियां जारी कर दी हैं। यह परीक्षाएं सूबे में 88 केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।
एनआईओएस के क्षेत्रीय निदेशक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि उत्तराखंड में 37,00 सेवारत अप्रशिक्षित शिक्षकों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 31,255 ने परीक्षा फार्म भरा है। इन सभी प्रशिक्षणार्थियों की कोर्स कोड 501 की परीक्षा 31 मई को, कोर्स कोड 502 की परीक्षा एक जून को और कोर्स कोड 503 की परीक्षा दो जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड एनआईओएस की वेबसाइट पर जारी होंगे। अल्मोड़ा में पांच, चमोली में तीन, रुद्रप्रयाग में दो, देहरादून में 12, हरिद्वार में 14, पौड़ी गढ़वाल में चार, ऊधमसिंह नगर में 20, नैनीताल में छह, पिथौरागढ़ में पांच, चंपावत में तीन, बागेश्वर में तीन, टिहरी गढ़वाल में पांच और उत्तरकाशी में छह केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी जिलों की परीक्षाएं जिलाधिकारियों की निगरानी में आयोजित की जाएंगी।