{"_id":"5ade49d74f1c1b46098b62ff","slug":"201524517335-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर स्कूलों में पौधे लगाएंगे नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन पर स्कूलों में पौधे लगाएंगे नौनिहाल
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
प्रदेश में प्राइमरी और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चे अपने जन्मदिन पर एक पौधा रौपेंगे। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए शिक्षा विभाग ने यह अनूठी पहल की है। पौधरोपण के दौरान छात्र के नाम की पट्टिका भी लगाई जाएगी। ताकि छात्र को उस पौधे से लगाव रहे और उसका रख-रखाव करता रहे।
सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक कैप्टन आलोक शेखर तिवारी की ओर से इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षाधिकारियों को आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि स्कूल की खाली जमीन पर हर बच्चे के जन्मदिन पर एक पौधा लगवाया जाए। निदेशक के मुताबिक इससे बच्चों में जहां पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच पैदा होगी, वही स्कूलों को भी हरा भरा किया जा सकेगा। बता दें कि वर्तमान में राज्य में कई ऐसे स्कूल है, जहां एक भी पेड़ नहीं है। स्कूलों में फलदार पौधे लगाए जाने पर इसका लाभ आने वाले सालों में बच्चों को ही होगा।