{"_id":"5ade49cd4f1c1b62098b6383","slug":"201524517325-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबूत बुनियाद से ही बनेगी शिक्षा की सुदृढ़ इमारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजबूत बुनियाद से ही बनेगी शिक्षा की सुदृढ़ इमारत
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
मजबूत बुनियाद से ही शिक्षा की सुदृढ़ इमारत बनेगी। विषयों के ज्ञान के साथ ही छात्र का अच्छा व्यवहार होना भी जरूरी है। यह बातें सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने कही। वह सोमवार को केंद्रीय विद्यालय-2 हाथीबड़कला में ‘बुनियाद की ओर’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बुनियादी शिक्षा गांव क्षेत्र के सुदूर इलाकों में भी विद्यार्थियों की समझ को विकसित करती है। सुदृढ़ बुनियादी शिक्षा के जरिये ही तमाम छात्र बेहतर भविष्य का सृजन करते हैं। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंशुम शर्मा कलसी, केवि संगठन सहायक आयुक्त नीता खुराना, चेतन अरोड़ा आदि ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने लोकनृत्य समेत तमाम रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। प्राचार्या ने बताया कि कार्यशाला के दूसरे दिन कंप्यूटर वीडियो आडियो रचनात्मक परियोजना कार्य समेत विभिन्न माध्यमों से शिक्षण के सरलीकरण पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय काशीपुर एवं देहरादून संभाग के करीब 90 शिक्षकों ने हिस्सा लिया।