{"_id":"5ab2b1004f1c1bc0078b671a","slug":"201521660160-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशमबाड़ा प्लांट से नहीं फैल रही दुर्गंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीशमबाड़ा प्लांट से नहीं फैल रही दुर्गंध
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीशमबाड़ा प्लांट से नहीं फैल रही दुर्गंध
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से दुर्गंध नहीं फैल रही है। इसकी पुष्टि पिछले दिनों प्लांट के केंद्र से तीन किलोमीटर तक पांच जगहों से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट में हुआ है।
शीशमबाड़ा में रहने वाले लोगों ने पिछले दिनों नगर आयुक्त से प्लांट से इलाके में दुर्गंध फैलने की शिकायत की थी। जिसे लेकर नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने प्लांट के केंद्र पास पांच स्थानों के सैंपल लेकर लैब में जांच कराने के निर्देश दिए थे। जिन जगहों से सैंपल लिए गए, उनमें शीशमबाड़ा प्लांट के साथ ही राजा रोड, नगर पंचायत भवन, शिव शक्ति विहार, जी हिमगिरी यूनिवर्सिटी शामिल हैं। अब वरदान इनवारो लैब, गुरुग्राम की रिपोर्ट आई, जिसमें प्लांट से दुर्गंध नहीं फैलने की पुष्टि हुई है।
प्लांट के प्रोजेक्ट मैनेजर मोहित द्विवेदी ने बताया कि प्लांट को लेकर लोगों में जो भ्रम था, वह अब दूर हो गया है। प्लांट पूरी तरह से कवर्ड है। ऐसे में दुर्गंध फैलने की संभावना कम है। उधर नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि लैब की रिपोर्ट के बाद साफ हो गया कि प्लांट की वजह से दुर्गंध नहीं फैल रही है।