फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चित्रकला प्रतियोगिता में हरिद्वार की अदिशा बनी विजेता

चित्रकला प्रतियोगिता में हरिद्वार की अदिशा बनी विजेता

Wed, 28 Feb 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता में हरिद्वार की अदिशा बनी विजेता
्रब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

केंद्रीय भूमि जल बोर्ड की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में हरिद्वार की अदिशा ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, ऋषिकेश के शिवम ने दूसरा और हरिद्वार के सौरव कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप नगद धनराशि प्रदान की गई।
मंगलवार को आईएसबीटी रोड स्थित होटल में आठवीं राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। ‘जल बचाएं-जीवन सुरक्षित करें’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा छठवीं से आठवीं तक के प्रदेशभर के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। पहले स्थान पर रही अदिशा को पांच हजार, दूसरे स्थान पर रहे शिवम पाल को तीन और तीसरे स्थान पर रहे सौरव कुमार को दो हजार रुपये पुरस्कार दिया गया। साथ ही 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक-एक हजार रुपये दिए गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता व विभागाध्यक्ष आदित्य कुमार दिनकर ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को जल संरक्षण व जल के महत्व को जागरूक करने का प्रयास किया गया। विशिष्ट अतिथि भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के उप महानिदेशक डॉ. एसके त्रिपाठी ने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए हमें जल संरक्षण और प्रबंधन पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय भूमि जल बोर्ड के कार्यालय प्रमुख अनुराग खन्ना ने कहा कि जल प्रबंधन, वर्षा जल संचयन और भूमिगत जल का संरक्षण जैसे बिंदुओं पर कार्य करना होगा। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चे जल के महत्व को बेहतर ढंग से सीख सकेंगे। इस अवसर पर आरके क्षेत्री, मो. जावेद सिद्दीकी, अंशुमाला ओझा, रविकल्याण बुस्सा, डॉ. डी बागची, डॉ. सोमवीर सिंह, डॉ. विकास तोमर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed