फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आखिरी दिन फूलों के दीदार को उमड़े दूनवासी

आखिरी दिन फूलों के दीदार को उमड़े दूनवासी

Mon, 26 Feb 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
आखिरी दिन फूलों के दीदार को उमड़े दूनवासी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राजभवन में आयोजित वसंतोत्सव के आखिरी दिन फूलों के दीदार के लिए दूनवासी उमड़ पड़े। यहां चारों ओर विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूलों की प्राकृतिक खूबसूरती और मन में समा जाने वाली खुशबू ने बच्चों, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी को आकर्षित किया। भीड़ का आलम यह था कि राजभवन में प्रवेश के लिए करीब पांच सौ मीटर लंबी लाइन लग गई। यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। राजभवन के बाहर वाहनों की लाइन भी राजभवन से विजय कॉलोनी पुल तक थी। वहीं, वसंतोत्सव के तहत पुष्प प्रदर्शनी के विभिन्न वर्गों में सर्वाधिक आठ अंक पाने वाले वन विभाग को रनिंग ट्रॉफी दी गई। जबकि, छह अंक पाकर भारतीय सैन्य अकादमी दूसरे और चार अंकों के साथ ओएनजीसी तीसरे स्थान पर रहा।
शनिवार को बरसात के बाद रविवार को मौसम सुहाना हो गया था। साथ ही छुट्टी का दिन होने से बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ वसंतोत्सव पहुंचे। उन्होंने फूलों के साथ सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बनाया। वहीं, राज्यपाल डॉ.कृष्ण कांत पाल ने पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वह आर्ट गैलरी, स्टांप गैलरी और विभिन्न स्टालों पर भी गए। राज्यपाल ने पुष्प प्रतियोगिताओं में रंगोली और बच्चों की चित्र प्रतियोगिता, फोटो आदि के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा 11 पर्वतीय जिलों से चयनित तीन-तीन पुष्प उत्पादकों को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। टिकट प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले कुमारी अभिरी मिश्रा, कुमारी महक थापा और मास्टर शोभित प्रियदर्शी को भी क्रमश: पांच हजार, तीन हजार, दो हजार रुपये की नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण के बाद कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये उत्तराखंड की लोक संस्कृति की रंग-बिरंगी छटा बिखेरी।
विज्ञापन

--
प्रदेश का वातावरण फूलों के उत्पादन के अनुकूल
देहरादून (ब्यूरो)। राज्यपाल डॉ.केके ने कहा कि जल्द उत्तराखंड पुष्प भूमि के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल होगा, क्योंकि यहां का पूरा वातावरण सभी प्रकार के फू लों की खेती के अनुकूल है। व्यावसायिक पुष्पोत्पादन के माध्यम से राज्य के आर्थिक विकास को बल मिलेगा और दूर-दराज के क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कुदरत के बेमिसाल रंगों और खुशबू से सराबोर प्राकृतिक वैभव के इस उत्सव ने दो दिनों में यहां आने वालों के हृदय में एक नई उमंग, जोश और ताजगी का संचार किया होगा। पुष्प व्यवसाय से जुडे़ काश्तकारों, प्रकृति प्रेमियों, संगीत, नृत्य, लोक कला, चित्रकला सहित अन्य हुनर से संपन्न एवं परंपराओं से जुड़े लोगों के लिए यह एक विशेष अवसर बन गया है। चित्रकला प्रतियोगिता में सभी वर्ग के बच्चों, विशेष रूप से अप वंचित वर्ग के बच्चों को उनकी कल्पना शक्ति को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त करने का मौका मिला है। मौके पर लेडी गवर्नर ओमिता पाल, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, रविनाथ रमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शुगर-लीवर के लिए सी बकथार्न फायदेमंद
जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान, गोपेश्वर के वैज्ञानिकों ने सी बकथार्न, वैज्ञानिक नाम (हिपोफी सालिसिफोलिया) के फलों और पत्तों से हर्बल टी, अचार, जूस सहित कई उत्पाद तैयार किए हैं। वसंतोत्सव में शोध संस्थान के वैज्ञानिक वीपी भट्ट ने बताया कि ये उत्पाद कैंसर, शुगर और लीवर के लिए फायदेमंद हैं। वहीं, लोगों ने भी संस्थान के इन उत्पादों को हाथों हाथ लिया।
--
कट फ्लावर (व्यवसायिक) में बलवीर प्रथम
जरबेरा रेड ग्रुप में नया गांव, नैनीताल के बलवीर कांबोज प्रथम, बाजपुर ऊधमसिंह नगर की सुदेश कौर दूसरे और झबरावाला देहरादून के परमानंद तीसरे स्थान पर रहे। जरबेरा यलो ग्रुप में बाजपुर ऊधमसिंह नगर की सुदेश कौर प्रथम, नया गांव नैनीताल के बलबीर कांबोज दूसरे और कारगी देहरादून की रश्मि चौहान तीसरे स्थान पर रहीं। जरबेरा व्हाइट ग्रुप में सुदेश कौर प्रथम, राजेंद्र सिंह चौहान दूसरे और बलवीर कांबोज तीसरे, अन्य ग्रुप में बलबीर कांबोज पहले व दूसरे एवं राजेंद्र सिंह चौहान तीसरे, कारनेशन में गीता देवी पहले, अंशुल नेगी दूसरे, बलवीर कांबोज तीसरे, गुलाब में बलवीर कांबोज पहले व दूसरे एवं विनोद कुमार तीसरे स्थान पर रहे। ग्लेडियस सफेद में हरनाम चंद पहले, बलवीर कांबोज दूसरे, त्रिलोक चंद तीसरे, आर्किड में हर्षित पहले, विनोद कुमार दूसरे, यशपाल सिंह तीसरे, मैरीगोल्ड में बंटी कुमार पहले, श्रवण कुमार दूसरे, वंदना गैरोला तीसरे स्थान पर रहीं।
--
कारनेशन में दिनेश भट्ट प्रथम
कारनेशन में उत्तरकाशी के दिनेश भट्ट पहले, पौड़ी के अभिषेक जोशी दूसरे, सल्ट अल्मोड़ा के पूरन कडाकोटी तीसरे स्थान पर रहे। गुलाब में पौड़ी के दिनेश भट्ट पहले, यमकेश्वर के उमेद सिंह बिष्ट दूसरे और टिहरी के बीपी बहुगुणा तीसरे स्थान पर रहे। ग्लोडियस में सूरत सिंह पहले, आशा रावत दूसरे, प्रेम कठैत तीसरे, जरबेरा में नवीन सिंह पहले, गोरा देवी दूसरे, रजनी देवी तीसरे, मैरीगोल्ड में पूजा उनियाल पहले, महेशानंद दूसरे, दिनेश बिष्ट तीसरे, लीलियम में भूपेंद्र सिंह पहले, अनूप थपलियाल दूसरे, अन्य प्रजातियों में सुशील सिंह पहले, राम दास दूसरे स्थान पर रहे।
--
पॉटेट प्लांट अरेजमेंट के विजेता (निजी नर्सरी)
छोटी नर्सरी में खुशी नर्सरी रुड़की प्रथम, लक्ष्मी नर्सरी शिमला बाईपास, देहरादून दूसरे, लक्ष्मण पौधशाला कौलागढ़ देहरादून तीसरे स्थान पर रही। बड़ी नर्सरी में राजेश्वरी नर्सरी जोगीवाला देहरादून पहले, राखी नर्सरी देहरादून दूसरे, न्यू ठाकुर नर्सरी देहरादून तीसरे स्थान पर रही।
--
शौकिया नर्सरी
आईआईटी रुड़की के निदेशक एके चतुर्वेदी पहले, सिविल लाइन रुड़की के मनीष बत्रा दूसरे, आईआईटी रुड़की की चारु चतुर्वेदी तीसरे स्थान पर रहीं। राज्य एवं केंद्र सरकार के संस्थानों की नर्सरी में मेन बिल्डिंग स्टेट एंड वर्क आईआईटी रुड़की पहले, ओएनजीसी तेल भवन देहरादून दूसरे, आईएमए तीसरे नंबर पर रहा।
--
लूज फ्लावर अरेजमेंट
फ्रेश फ्लावर अरेजमेंट में उत्तराखंड फारेस्ट राजपुर रोड प्रथम व द्वितीय, विनोद कुमार बीएचईएल रानीपुर हरिद्वार तीसरे स्थान पर रहे। ड्राई फ्लावर में वन विभाग राजपुर रोड पहले, लेखा प्रसाद प्रेमनगर दूसरे, गुलदस्ते में वन विभाग उत्तराखंड राजपुर रोड पहले व दूसरे, अशोक ओएनजीसी देहरादून तीसरे स्थान पर रहे। फूलों की माला में बीएचईएल के संजय कुमार पहले, आईआईटी रुड़की के अश्वनी दूसरे एवं आईएमए देहरादून के पंकज कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
--
वोन्साई में
वोन्साई में देहरादून की प्रोमिला सक्सेना पहले, वन विभाग राजपुर रोड दूसरे, आईआईटी रुड़की की चारु चतुर्वेदी तीसरे स्थान पर रहीं। हैंगिंग पॉट में ओएनजीसी पहले, आईआईटी रुड़की के निदेशक एके चतुर्वेदी दूसरे, डीन आधारिक संरचना आईआईटी रुड़की के जेड अहमद तीसरे स्थान पर रहे।

--
रंगोली में सोनिया ने मारी बाजी
पत्ती रंगोली में दून की सोनिया अग्रवाल पहले, एसबीएस पीजी कॉलेज बालावाला की अदिति दूसरे, आईआईटी रुड़की के अभिजीत तीसरे स्थान पर रहे। बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता में कशिश गुप्ता, रोहन त्रिवेदी, अस्मित राणा, समीक्षा, अभिनव शुक्ला, मानव सिंह, खुशी, सुमित्रा अपने वर्गों में अव्वल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed