{"_id":"5a7cb1854f1c1ba32a8b6721","slug":"201518121349-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनीत और रवीना को टेटे में स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनीत और रवीना को टेटे में स्वर्ण
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
राजकीय पॉलिटेक्निक पित्थूवाला में चल रही क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेलकूद की छह और दो सांस्कृतिक प्रतिस्पर्द्धाएं आयोजित की र्गइं। टेबल टेनिस के बालक वर्ग में विनीत कुमार और बालिका वर्ग में रवीना जयारा विजेता रहीं।
बृहस्पतिवार को बालक वर्ग की टेबिल टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल में आमवाला के विनीत कुमार ने दून के अनुरजक भट्ट को हराकर खिताब जीता। बालिका वर्ग में दून की रवीना जयारा ने बबली भट्ट को हराकर स्वर्ण पदक कब्जाया। पुरुष वर्ग के युगल में आमवाला के विनीत कुमार एवं दीपक की जोड़ी ने दून के शिवम जोशी और ऋषभ शर्मा को हराया। बालिका वर्ग में दून की बबली भट्ट-रवीना जयारा की जोड़ी ने नताषा रावत-आंचल को हराकर खिताब जीता। ऊंची कूद में रुड़की के विवेक नेगी पहले, दून के ऋतिक सिंह दूसरे और विकासनगर के वैभव चौहान तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद के बालक वर्ग में रुड़की के पंकज पहले, नदीम दूसरे और विकासनगर के नकुल राणा तीसरे स्थान पर रहे। समूह गायन (देशभक्ति एवं सांस्कृतिक) में नरेंद्रनगर पहले, रुड़की दूसरे और नाटक में दून पहले, नरेंद्रनगर एवं रुड़की संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।