{"_id":"5a78b8584f1c1b410b8b7416","slug":"201517860952-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी दून में छाए रहेंगे बादल, नहीं होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी दून में छाए रहेंगे बादल, नहीं होगी बारिश
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
राजधानी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में आज भी बादल छाए रहेंगे। हालांकि, बारिश की संभावना बेहद कम है। वहीं, चार पहाड़ी जिलों में आज बारिश और हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। कुछ अन्य स्थानों पर तेज बौछार और ओले पड़ने का भी अनुमान है। जबकि, प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
सोमवार को राजधानी दून और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए रहे। बीच-बीच में कुछ समय के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन कुछ देर बाद आसमान फिर बादलों से भर गया। दिनभर सूरज और बादलों की आंख-मिचौली चलती रही। शाम को काले घने बादल छाए तो लगा कि अब बारिश हो सकती है, लेकिन कुछ देर बाद बादल काफी हद तक छंट गए। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी राजधानी क्षेत्र में ऐसा ही मौसम रहेगा। विभागीय बुलेटिन के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज बेहद हल्की बारिश हो सकती है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फ भी गिर सकती है। वहीं, चकराता, मसूरी, नई टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, मुक्तेश्वर और नैनीताल के कुछ इलाकों में तेज बौछार व ओले पड़ने की संभावना है।