फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्राथमिकता से पूरा करें भूमि अधिग्रहण

प्राथमिकता से पूरा करें भूमि अधिग्रहण

Wed, 05 Jul 2017 09:59 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिकता से पूरा करें भूमि अधिग्रहण

विज्ञापन
नई टिहरी। चारधाम को जोड़ने को स्वीकृत ऑल वेदर रोड के निर्माण पर आने वाली भूमि के अधिग्रहण के संबंध में जिलाधिकारी सोनिका ने अधिकारियों को बैठक ली। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 58 ऋषिकेश से कीर्तिनगर और एनएच 94 ऋषिकेश से नगुण तक की भूमि का अधिग्रहण प्राथमिकता से किया जाए।

जिला कार्यालय में आल वेदर रोड की समीक्षा करते हुए डीएम सोनिका ने राष्ट्रीय राजमार्ग, बीआरओ और संबंधित एसडीएम को भूमि अधिग्रहण कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम की अध्यक्षता में एक समिति बनाते हुए उसमें राजस्व, वन, पेयजल, विद्युत आदि विभागों के अधिकारियों को शामिल किया। समिति निजी, सार्वजनिक संपत्तियों के अधिग्रहण में सहयोग करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि कंसलटेंट को ऑल वेदर के लिए राजस्व अभिलेखों, खसरा खतौनी की आवश्यकता पड़ती है, तो संबंधित एसडीएम से संपर्क कर सकते हैं। ऋषिकेश से कौड़ियाला तक सर्वेक्षण का कार्य 27 मई 2017 तक हो चुका है। कौड़ियाला से कीर्तिनगर का कार्य गतिमान है। एनएच 94 ऋषिकेश से गंगोत्री तक के लिए 26 गांव आ रहे हैं, जिनके सर्वेक्षण, मूल्यांकन का कार्य गतिमान है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी डा. एसके बरनवाल, बीआरओ के कमांडेंट एमके खुल्लर, एसडीएम टिहरी सीएस चौहान, कीर्तिनगर नुपुर वर्मा, अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी, केपी जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed