{"_id":"595bc70f4f1c1bb4378b4596","slug":"201499186959-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान ढहने से मां-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान ढहने से मां-बेटा घायल
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पाबौ। बाली कंडारस्यूं पट्टी के मिलई गांव में मंगलवार सुबह मकान ढहने से मां और बेटा घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
मंगलवार सुबह मिलई गांव में कांति देवी पत्नी बिनोद पोखरियाल (25) अर्जुन पुत्र बिनोद पोखरियाल (3) घर के अंदर चारपाई पर बैठे थे, जबकि सास सुदामा देवी घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान मकान अचानक ढह गया, जिसमें घर के अंदर मौजूद मां व बेटा मलबे में दब गए। अचानक हुई घटना को देख बाहर खड़ी सुदामा देवी बेहोश हो गई। मकान के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच मलबे में दबे मां व बेटों को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। मकान ढहने से प्रभावितों का सारा सामान सहित वर्तन व खाने पीने की सभी चीजें मलबे में दब गईं। उनको ग्रामीणों के सहयोग से निकाल दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मी व एसडीएम केएस नेगी ने प्रभावित परिवार को गांव के पंचायत भवन में शिफ्ट कर दिया है। एसडीएम ने बताया कि भवन ढहने से मां व बेटे घायल हो गए थे। उन्हें हल्की चोटें आई हैं।