फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दून, हरिद्वार, स्टेशनों पर मिलेगी विश्व स्तरीय सुविधाएं

दून, हरिद्वार, स्टेशनों पर मिलेगी विश्व स्तरीय सुविधाएं

Thu, 29 Jun 2017 07:43 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
दून, हरिद्वार, स्टेशनों पर मिलेगी विश्व स्तरीय सुविधाएं
देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश स्टेशनोें पर मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
विज्ञापन

- रेल मंत्रालय के ‘रिलीजियस सर्किट’ के तहत होगा विकास
- योजना के तहत मथुरा, कुरुक्षेत्र जैसे स्टेशनों के साथ होगा विकास
- पीएससी चेयरमैन ने डीआरएम से मांगे निर्माण कार्य से जुड़े प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
हरिद्वार, देहरादून और ऋषिकेश रेलवे स्टेशनों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन स्टेशनों को रेल मंत्रालय धार्मिक पर्यटन ‘रिलीजियस सर्किट’ से जोड़ने जा रहा है।
देहरादून स्टेशन का जायजा लेने पहुंची रेल मंत्रालय की पब्लिक सर्विसेज कमेटी (पीएससी) के चेयरमैन लाल बहादुर तिवारी और सदस्य डॉ. जयदीप आर्या ने बताया कि देश-विदेश से प्रतिवर्ष लाखों पर्यटक चार धाम यात्रा पर आते हैं। वैसे तो हरिद्वार और देहरादून पहले से ही ए प्लस श्रेणी के स्टेशनों में हैं और इन स्टेशनाें पर यात्रियाें को बुनियादी सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार व रेल मंत्रालय का प्रयास है कि इन स्टेशनों पर और अधिक सुविधाएं विकसित की जाएं। योजना के तहत इन स्टेशनों पर अतिरिक्त यात्री विश्रामगृह और टायलेट का निर्माण, प्लेटफार्मों की संख्या में विस्तार, अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन जैसे प्रस्ताव शामिल हैं।
विज्ञापन

पब्लिक सर्विसेज कमेटी चेयरमैन ने कहा कि ‘रिलीजियस सर्किट’ के तहत हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून के अलावा मथुरा, कुरुक्षेत्र, अयोध्या, चित्रकूट, वाराणसी जैसे उन स्टेशनों को शामिल किया गया है जो धार्मिक आस्थाओं के केंद्र हैं। पीएससी चेयरमैन ने डीआरएम एके सिंघल से कहा कि वे निर्माण कार्यों से जुड़े प्रस्ताव तैयार कर भेेजें, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। उल्लेखनीय है कि रेल मंत्रालय धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐसी विशेष ट्रेनाें का भी संचालन कर रहा है जो एक धार्मिक स्थल से दूसरे तक जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed