फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हेलो 555 सेवा का शुभारंभ

हेलो 555 सेवा का शुभारंभ

Tue, 27 Jun 2017 10:23 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
हेलो 555 सेवा का शुभारंभ

विज्ञापन
नई टिहरी। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चंबा ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हेलो 555 स्वास्थ्य सेवा शुरू हो गई है। सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के 207 गांव के लोगों को एक कॉल पर घर बैठे चिकित्सा परामर्श एवं सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी।

मंगलवार को टिहरी विधायक धन सिंह नेगी एवं जिलाधिकारी सोनिका ने संयुक्त रूप से हेलो 555 स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ किया। विधायक नेगी ने कहा कि कॉल सेवा शुरू होने से प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डाक्टरों की कमी से जूझ रहे दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श मिल सकेगा। डीएम सोनिका ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चंबा ब्लाक में हैलो 555 सेवा शुरूआत की है। इसके लिए जिला मुख्यालय में कॉल सेंटर शुरू किया गया है। बताया कि बीएसएनएल उपभोक्ता 555 और अन्य उपभोक्ता 18001804112 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर घर बैठे निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं दवाइयां मंगा सकते हैं। इस मौके पर सीडीओ आशीष भटगांई, ब्लॉक प्रमुख चंबा आनंदी नेगी, जाखणीधार बेबी असवाल, जल संस्थान के ईई नमित रमोला, कार्यक्रम अधिकारी विक्रम सिंह, मत्स्य पालन निदेशक एवं नोडल अधिकारी अल्पना हल्दिया, राड्स के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा, विक्रम कठैत, जगदंबा बेलवाल, मदन डबराल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed