{"_id":"594164754f1c1b56218b4677","slug":"201497457781-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार के दो भाजपा नेता भी राठभ्\n के करीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार के दो भाजपा नेता भी राठभ् के करीबी
Updated Wed, 14 Jun 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
शहर के दो भाजपा नेता भी कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी के करीबी हैं। ये नेता विवादित भूमि के प्रकरण राठी की मदद से सुलझाते हैं। इन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान राठी की मां को भी मदद पहुंचाई थी। ये जानकारी स्थानीय पुलिस तक पहुंची है।
हरिद्वार में कुख्यात सुनील राठी की जड़े काफी गहरी है। अब एक नई बात भी निकलकर सामने आ रही है। राठी के संपर्क में हरिद्वार के भाजपा के दो नेता भी हैं। ये नेता ठीक ठाक वजूद रखते हैं और आर्थिक रूप से भी बेहद संपन्न हैं। बताते है कि राठी की मां राजबाला जब वेस्ट यूपी की छपरौली विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरी थी तब इन नेताओं ने राठी की मां के चुनाव में मदद भी की थी।
यही नहीं ये हरिद्वार में कई विवादित भूमि के प्रकरण भी राठी की मदद से सुलझा चुके हैं और भारी भरकम रकम राठी को भी अदा की गई है। हालांकि अब तक इन भाजपा नेताओं की करीबी के बारे में हरिद्वार पुलिस नहीं जानती थी लेकिन अब इनकी भी पोल लगभग खुल गई है। पुलिस की निगाहें अब इन भाजपा नेताओं पर भी आकर ठहरी है। चूंकि इन नेताओं का रसूख है लिहाजा पुलिस भी बिना ठोस साक्ष्य के गिरेबां पर हाथ डालने से बच रही है।