फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   200 pilgrims stuck in badrinath due to landslide in lambadgad

उत्तराखंड: लामबगड़ में फिर बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे, 200 तीर्थयात्री फंसे

Sun, 06 Aug 2017 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Sun, 06 Aug 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
 200 pilgrims stuck in badrinath due to landslide in lambadgad

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश तीर्थयात्रियों के ल‌िए मुसीबत बनी हुई है। बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ भूस्खलन जोन अभी भी खतरनाक बना हुआ है। रविवार सुबह आठ बजे हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु हुआ।

विज्ञापन


इसके बाद बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा शुरु हुई तो 231 तीर्थयात्री बदरीनाथ पहुंचे, लेकिन दोपहर में करीब दो बजे चट्टान से मलबा और बोल्डर आने से लामबगड़ में हाईवे दोबारा बंद हो गया।
विज्ञापन


देर शाम तक भी हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु नहीं हो पाया। पुलिस प्रशासन की ओर से करीब दो सौ तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ में ही रोक लिया है, जबकि 53 तीर्थयात्री लामबगड़ में करीब तीन किलोमीटर पैदल चलने के बाद फिर वाहनों से अपने गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा को देखते हुए करीब 80 तीर्थयात्रियों को पांडुुकेश्वर में ही रोक लिया गया है। हाईवे सुचारु होने पर सोमवार को इन तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed