फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   20 years in jail for trying to rape a five-year-old

Dehradun News: पांच साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को 20 साल की कैद

Wed, 02 Aug 2023 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
20 years in jail for trying to rape a five-year-old
पांच साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास करने के दोषी को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर अलग-अलग धाराओं में 16 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। साथ ही पीड़िता के परिजनों को एक लाख रुपये प्रतिकर के रूप में अदा करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता अल्पना थापा ने बताया कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने एक अप्रैल 2022 को कोतवाली में तहरीर दी थी। बताया था कि उनकी पांच साल की बेटी 31 मार्च 2022 को घर के बाहर खेल रही थी। अचानक वह लापता हो गई। उसे काफी तलाशा, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद कुछ लोगों ने उनकी बेटी को नदी किनारे झाड़ियों में देखा। बच्ची के तन पर कपड़े नहीं थे और वह रो रही थी। बच्ची ने अपनी मां को सारी बात बताई।
विज्ञापन

उन्होंने इस घटना का आरोप क्षेत्र के ही रहने वाले अरविंद नाम के युवक पर लगाया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान हुए, जिनमें उसके साथ छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास की पुष्टि हुई। बच्ची ने बताया था कि अरविंद उसे गोद में उठाकर झाड़ियों तक ले गया था। इस पर पुलिस ने जुलाई 2022 में आरोपी के खिलाफ अपहरण, छेड़खानी, दुष्कर्म के प्रयास और पॉक्सो के तहत चार्जशीट दाखिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियोजन की ओर से मुकदमे में कुल पांच गवाह पेश किए गए। इनके आधार पर स्पेशल पॉक्सो जज अर्चना सागर की कोर्ट ने अरविंद को दोषी पाया और उसे 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। दोषी को न्यायालय परिसर से हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed