फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   20 lakh cheated from the son of a retired police officer

रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के बेटे से 20 लाख की ठगी

Fri, 05 Mar 2021 01:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
20 lakh cheated from the son of a retired police officer
एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के बेटे से 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। ठगी का आरोप परिचितों पर ही है।
विज्ञापन

एसओ राजपुर राकेश शाह ने बताया कि नेमी रोड निवासी आकाश पंवार पूर्व डीएसपी परीक्षित कुमार के बेटे हैं। उन्होंने बताया था कि वह गुनविन सिंह और उनकी पत्नी हरलीन कौर को पहले से जानते थे। उन्होंने अपनी एक जमीन बेचने की बात कही तो आकाश ने उसमें रुचि दिखाई। अपने परिजनों को जमीन दिखाई और कुल 20 लाख रुपये में सौदा कर लिया। परिचित होने के नाते यह सारी रकम गुनविन को दे दी गई। लेकिन, गुनविन ने न तो जमीन बेची और न ही रुपये वापस किए। एसएसपी के आदेश पर सीओ मसूरी ने मामले की जांच की, जिसके बाद अब गुरविन और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed