फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   20 BDC and 27 Pradhans will be elected as women

Dehradun News: 20 बीडीसी व 27 प्रधान चुनी जाएंगी महिलाएं

Fri, 20 Jun 2025 01:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 20 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
20 BDC and 27 Pradhans will be elected as women
आरक्षण की अंतिम सूची जारी होने के बाद ग्रामीण इलाकों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। महिलाओं के पचास प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था के हिसाब से विकासनगर ब्लाॅक में पंचायत चुनाव के बाद बीस क्षेत्र पंचायत सदस्य व 27 प्रधान पदों पर महिलाओं को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।पंचायत चुनाव के लिए चल रही आरक्षण व्यवस्था की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विकासनगर ब्लाॅक की कुल 40 क्षेत्र पंचायत सीटों में अनुसूचित जनजाति के लिए छह सीट आरक्षित की गई हैं जिनमें तीन महिला व तीन को सामान्य रखा गया है। इसी प्रकार से अनुसूचित जाति के लिए पांच सीट आरक्षित रहेंगी जिनमें तीन सीट महिलाओं के लिए और दो सीट सामान्य रहेंगी। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कुल नौ सीट आरक्षित की गई हैं जिनमें पांच महिलाओं के लिए व चार सामान्य रहेंगी। इसके अलावा सामान्य महिलाओं के लिए नौ सीट रहेंगी जबकि 11 सीट को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। बताते चलें कि क्षेत्र पंचायत की कुल 40 में से 20 सीट को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार से ब्लाॅक में ग्राम पंचायतों के प्रधान के कुल 53 पद हैं जिनमें से 27 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। 26 पर पुरुष चुनाव लड़ सकेंगे। जातिगत आरक्षण के हिसाब से अनुसूचित जनजाति के लिए 13 पंचायत आरक्षित रहेंगी जिनमें, महिलाओं के लिए सात और सामान्य श्रेणी के लिए छह सीट रखी गई हैं। इसी प्रकार से अनुसूचित जाति वर्ग के लिए कुल छह सीट आरक्षित रहेंगी जिनमें, महिला तीन व सामान्य तीन होंगी। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सात सीट आरक्षित की गई हैं जिनमें, महिला चार व सामान्य तीन होंगी। पंचायतों में सामान्य महिलाएं 13 ग्राम पंचायतों में व अनारक्षित श्रेणी के प्रत्याशी 14 ग्राम पंचायतों में अपनी किस्मत आजमा सकेंगे। उधर आरक्षण की अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद से ग्राम पंचायतों में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed