फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लोकसभा चुनाव के दौरान 200 बसें मुहैया कराएगा परिवहन निगम

लोकसभा चुनाव के दौरान 200 बसें मुहैया कराएगा परिवहन निगम

Fri, 15 Mar 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान 200 बसें मुहैया कराएगा परिवहन निगम
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। लोकसभा चुनाव को लेकर जहां निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं परिवहन निगम ने भी अपने स्तर से तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान केंद्रों तक ले जाने और उन्हें वापस लाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए परिवहन निगम प्रदेश में 200 बसें मुहैया कराएगा। इसी के तहत दून प्रशासन ने निगम से नौ बसों की मांग की है।

बृहस्पतिवार को परिवहन निगम महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि सभी मंडलीय प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वे जिला प्रशासन की ओर से चुनाव के लिए मांगी गई बसों का विवरण मुख्यालय को मुहैया कराएं ताकि समय रहते आगे की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया अभी तक देहरादून जिला प्रशासन ने निगम से नौ बसों की मांग की है। जबकि अन्य किसी जिले से अभी तक बसों की मांग नहीं की है। महाप्रबंधक ने सभी मंडलीय प्रबंधकों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने डिपो में खड़ी बसों की मरम्मत करवानी शुरू कर दें। ताकि चुनाव के दौरान मांग के अनुसार बसें उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed