फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सरकारी डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक

सरकारी डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक

Thu, 21 Feb 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
सरकारी डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक
सरकारी डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) के बैनर तले निजी चिकित्सालयों की हड़ताल को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों व सहायक स्टाफ की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। साथ ही सभी सरकारी चिकित्सालयों को 24 घंटे खोलने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने एक्ट में पंजीकृत होने के बावजूद तालाबंदी में शामिल अस्पतालों को सील करने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. ताराचंद पंत ने बताया कि सभी अस्पतालों के अधिकारियों को मरीजों को आवश्यक उपचार व सुविधाएं उपलब्ध कराने और अपरिहार्य स्थिति से निपटने के लिए 108 एंबुलेंस तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी के लिए विभाग के वरिष्ठ निदेशकों को गढ़वाल व कुमाऊं मंडल और देहरादून जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में एक्ट में पंजीकरण न कराने वाले अस्पतालों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही एक्ट में पंजीकरण कराने के बावजूद तालाबंदी में शामिल हो रहे अस्पतालों को भी सील किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दून में अब तक दो अस्पतालों को सील किया जा चुका है, जबकि 66 पर नोटिस चस्पा किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed