{"_id":"5c57494cbdec22736202176f","slug":"191549224268-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले 24 घंटे घने कोहरे की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले 24 घंटे घने कोहरे की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में पाला पड़ने का भी अनुमान जताया गया है।
मौसम केंद्र के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और पौड़ी के निचले इलाकों में पाले की मात्रा बढ़ सकती है।
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार पांच फरवरी से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। विशेषकर छह व सात फरवरी को मैदानी क्षेत्रों में अच्छी बारिश और अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और अल्मोड़ा के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने की संभावना है।