{"_id":"5c191acfbdec2257222da7f5","slug":"191545149135-uttarkashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाचारी कार्यक्रम में सुमित, निखिल, रोहित एवं राशि ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाचारी कार्यक्रम में सुमित, निखिल, रोहित एवं राशि ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। ब्लाक संसाधन केंद्र डुंडा और मनेरी भटवाड़ी में नवाचारी शिक्षा कार्यक्रम के तहत मैथ्स विजार्ड एवं स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डुंडा में 92 व भटवाड़ी में 73 बच्चों ने प्रतिभाग किया। मैथ्स विजार्ड में सुमित भट्ट एवं निखिल पंवार तथा स्पेलिंग जीनियस में रोहित एवं राशि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नवाचारी शिक्षा कार्यक्रम के तहत ब्लाक संसाधन केंद्र डुंडा में आयोजित मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय दड़माली के सुमित भट्ट प्रथम, रायमेर के सारांश बिष्ट द्वितीय, पुजारगांव के कन्हैया तृतीय तथा डांगडा के गौरव भंडारी चतुर्थ स्थान पर रहे। स्पेलिंग जीनियस में उडरी के रोहित, गेंवला की खुर्शिदा, पटारा की देवांशी एवं कुमारकोट के विवेक ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर उप शिक्षा अधिकारी हर्षा रावत, राकेश मोहन सेमवाल, सुनील पंवार, अनूप दुबे, भागेंद्र भंडारी, अतोल राणा, जयवीर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
इधर, भटवाड़ी के ब्लाक संसाधन केंद्र मनेरी में आयोजित मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में मनेरी के निखिल पंवार ने प्रथम, मनेरी के आदित्य कुमार ने द्वितीय, मुस्टिकसौड़ के देवेश पंवार ने तृतीय तथा सैंज की लक्ष्मी पंवार ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। स्पेलिंग जीनियस में मनेरी की राशि पहले, मनेरी के दुर्गेश दूसरे, नगाणी गंगोरी के गौरव तीसरे तथा ससैंज की सपना पंवार चौथे स्थान पर रही। इस अवसर पर उप शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़, हर्षा रावत, बीआरसी रामप्रकाश रावत, सीआरसी रमेश पंचोली, पूरण सिंह राणा, शूरवीर सिंह खरोला आदि मौजूद रहे।