{"_id":"5c0442bcbdec2241d2001d28","slug":"191543783100-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबका साथ, सबका विकास रहेगा मेरा एजेंडा : गामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबका साथ, सबका विकास रहेगा मेरा एजेंडा : गामा
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
दून के नए मेयर सुनील उनियाल गामा ने पार्षदों के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद कहा कि सबका साथ, सबका विकास ही मेरा एजेंडा होगा। इसके अलावा गामा ने बोर्ड में शामिल प्रत्येक सदस्य के अनुभवों, सुझावों और योजनाओं को शामिल करके दून के विकास का खाका खींचने की बात कही। शपथ ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत में गामा ने स्मार्ट दून को लेकर भी अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं।
गामा ने कहा कि बोर्ड में भाजपा के पास पर्याप्त संख्या बल है। इसके बावजूद विकास कार्यों के लिए गैर भाजपा पार्षदों के अनुभवों को भी तवज्जो दी जाएगी। स्मार्ट और सुव्यवस्थित दून के लिए सभी को मिलजुल कर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि नए पार्षदों को भी अनुभवी लोगों से सीखना होगा। क्षेत्र के विकास में सभी की उपयोगिता कैसे होगी, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।
मलिन बस्तियों पर नजरिया साफ
गामा ने कहा कि शहर की मलिन बस्तियों को लेकर नजरिया साफ है। सरकार पहले ही चरणबद्ध रूप से बस्तियों के पुनर्वास के लिए अध्यादेश ला चुकी है। नगर निगम भी सरकार की इस योजना के साथ है। बस्तियों के नियमितीकरण व पुनर्वास के लिए सरकार के साथ मिलकर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
डिप्टी मेयर पर फैसला शासन करेगा
उन्होंने कहा कि डिप्टी मेयर के बाबत फैसला शासन को करना है। शासन के स्तर से फैसला होने के बाद पार्टी जो तय करेगी, वह अमल में लाया जाएगा।
गामा ने गिनाईं प्राथमिकताएं
गामा ने कहा कि शहर की सफाई और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था सुधारना प्राथमिकता है। इसके अलावा यातायात व्यवस्था बेहतर बनाना, बाजारों को सुव्यवस्थित करना, सड़कों, नालियों, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था बेहतर बनाना, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र व अन्य दस्तावेजों को जारी करने की व्यवस्था बेहतर करना, आम लोगों की समस्याओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम विकसित करना प्राथमिकताओं में है।