फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चार कॉलेज, एक विवि में छात्रसंघ चुनाव आज

चार कॉलेज, एक विवि में छात्रसंघ चुनाव आज

Sat, 08 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
चार कॉलेज, एक विवि में छात्रसंघ चुनाव आज
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राजधानी के चार कॉलेज और एक विश्वविद्यालय में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव होंगे। डीएवी में 6049 मतदाता हैं, तो एसजीआरआर में 1200 मतदाता हैं। वहीं, एमकेपी में 2157 और डीबीएस कॉलेज में 1524 छात्र छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पहली बार सभी कॉलेजों में एक ही दिन में छात्रसंघ चुनाव हो रहे हैं।

डीएवी : 26 प्रत्याशियों का भाग्य होगा मतपेटी में कैद
डीएवी पीजी कॉलेज में 26 प्रत्याशियों का भाग्य शनिवार को मतपेटियों में कैद हो जाएगा। यहां 6049 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. डीके त्यागी ने बताया कि चुनाव के लिए कॉलेज को दो जोन में बांटा गया है। छात्र जोन में नौ और छात्रा जोन में आठ बूथ मिलाकर कुल 17 बूथों पर मतदान होगा। कॉलेज में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद सभी मतपेटियां स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रख दी जाएंगी। रविवार को कॉलेज में मतगणना होगी।
विज्ञापन


किस पद पर कौन उम्मीदवार
अध्यक्ष : आदित्य बिष्ट, जितेंद्र सिंह बिष्ट और सागर जोशी
उपाध्यक्ष : सचिन त्रिवेदी, हिमानी भंडारी
सचिव : सचिन नैथानी, शूरवीर सिंह चौहान, शैलेंद्र परमार
सहसचिव : आकाश रावत, आयुषी बडोनी, काजल गुप्ता, दीपिका गौड़, मुस्कान गोयल, विजय थापा, सोनी बिष्ट
कोषाध्यक्ष : आयुषी सकलानी, अंकित रौतेला, प्रियंका नेगी, मयंक, मुस्कान सोनकर, विपिन पंत, शिवांगी सेठी, सौरभ कुमार
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि : अंजली चमोली, पंकज कुमार, रितिक मलिक।

डीबीएस : 47 प्रत्याशियों पर आज होगा फैसला
डीबीएस पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में 47 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। कॉलेज में 1524 मतदाता हैं, जिनके लिए छह पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. दिलीप शर्मा ने बताया कि सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद ढाई बजे से मतगणना शुरू होगी। कॉलेज में चुनाव के दौरान केवल परिचय पत्र दिखाकर ही एंट्री मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस पद पर कौन उम्मीदवार
अध्यक्ष : मनबीर सिंह, सुधांशु जोशी
उपाध्यक्ष : अनिल कुमार पूनिया, शिवानी, रजनी, साक्षी राठौर, सौरभ सिंह, श्रुति चौहान
महासचिव : अंकित सिंह, मनोज राम, शिवम जोशी
सहसचिव : अमित सिंह चौहान, आंचल नेगी, अंकित कोहली, गोविंद बल्लभ भट्ट, हेमंत सिंह, जगदीश रावत, मोहित उनियाल, प्रेम चंद्र, राहुल कैंतुरा, राहुल नेगी, रुचिका चौहान, सौरभ उप्रेती, शिवानी, शुभम कुमार, श्रीनिवास, विशाल, विवेक गुरुरानी
कोषाध्यक्ष : अजय नेगी, अंकित सुंदरियाल, अंकिता कोठारी, प्रांजल काला, प्रेरणा, रेशमा परवीन, संजना गुसाईं
विवि प्रतिनिधि : अमित मुनियाल, आशीष हलदर, करन सिंह, मनीषा भट्ट, रोहन जोशी, संजय उनियाल, सत्यम ममगाईं, श्रृष्टि चमोली, शुभम रावत, सिमरदीप सिंह, सुबोध राना, सूरज कुमार

एमकेपी : 2157 मतदाता करेंगी 23 प्रत्याशियों का फैसला
एमकेपी पीजी कॉलेज में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव होगा। यहां 23 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 2157 मतदाता करेंगी। कॉलेज की मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. तुष्टि मैठाणी ने बताया कि कॉलेज में चुनाव के लिए चार बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सुबह 10:30 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। किसी भी बाहरी छात्रा को कॉलेज में एंट्री नहीं दी जाएगी। उधर, एनएसयूआई की ओर से की गई शिकायत के बावजूद सहसचिव पद पर उनकी प्रत्याशी का नामांकन स्वीकार नहीं किया गया। बीए प्रथम वर्ष में सर्वाधिक 814 छात्राएं मताधिकार का प्रयोग करेंगी।


किस पद पर कौन प्रत्याशी
अध्यक्ष : चीनू चौहान (एबीवीपी), निवेदिता राज (एनएसयूआई), मानसी आर्य (अखंड भारतीय छात्र संगठन), चेतना नेगी (निर्दलीय), सोनिया गौतम (निर्दलीय)
उपाध्यक्ष : शिवानी थापा (एनएसयूआई), निधि झिल्डियाल (निर्दलीय), हेमा मुंडेपी (अखंड भारतीय छात्र संगठन), मनीषा सहरावत (निर्दलीय)
महासचिव : जाह्नवी जुगरान (एनएसयूआई), शिल्पा (अखंड भारतीय छात्र संगठन), सोनाली रावत (निर्दलीय), पायल सिंह (निर्दलीय)
सहसचिव : शीतल थापा (अखंड भारतीय छात्र संगठन), सलोनी कुमार (निर्दलीय)
कोषाध्यक्ष : नाजिश अंसारी (एनएसयूआई), नेहा सोनी (अखंड भारतीय छात्र संगठन), मुस्कान रावत (निर्दलीय), तान्या गुसाईं (निर्दलीय)
विवि प्रतिनिधि : अनीशा जोशी (अखंड भारतीय छात्र संगठन), अंकिता नौटियाल (एनएसयूआई), कल्पना नयाल (निर्दलीय), प्रीति सैनी (निर्दलीय)

एसजीआरआर : 16 प्रत्याशी, 1200 मतदाता
एसजीआरआर पीजी कॉलेज में 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1200 मतदाता करेंगे। कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी मेजर प्रदीप सिंह ने बताया कि 700 छात्र और 500 छात्राएं मतदान में शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि कॉलेज में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। इसके बाद दोपहर दो बजे से मतगणना शुरू होगी। कॉलेज में चार बूथ बनाए गए हैं। मतदान के लिए पहचान पत्र और रसीद लानी अनिवार्य होगी।

किस पद पर कौन प्रत्याशी
अध्यक्ष : गौरांगना क्षेत्री, गिरीश भट्ट, प्रविंद गुप्ता
उपाध्यक्ष : मो. आसिफ, वर्षा धीमान, सोनम
महासचिव : शिवांग प्रताप राणा, अकमल अली
सहसचिव : दीपा गडिया, दिव्या अरोड़ा
कोषाध्यक्ष : शिवानी नेगी, आकिब रियाज, शानवर नाज, रजत कुमार
विवि प्रतिनिधि : मृदुल भट्ट, दमनजीत सिंह भाटिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed