फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डेंगू से हरिद्वार निवासी युवती की मौत

डेंगू से हरिद्वार निवासी युवती की मौत

Tue, 07 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
डेंगू से हरिद्वार निवासी युवती की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

डेंगू से पीड़ित युवती की सोमवार को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हालात बिगड़ने पर सोमवार को उसे हरिद्वार से यहां लाया गया था। एलाइजा टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी रिपोर्ट सीएमओ को दे दी है। दूसरी ओर दून अस्पताल में भर्ती एक डेंगू के संदिग्ध मरीज का इलाज जारी है। सीएमओ का कहना है कि मरीज में फिलहाल डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। उधर, डेंगू से युवती की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। सीएमओ ने सभी अस्पतालों को डेंगू से पीड़ित मरीजों के लिए बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।

सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि हरिद्वार निवासी एक 22 वर्षीय युवती की हालत बिगड़ने पर सोमवार को उसे हिमालयन अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने युवती की जांच कराई तो उसमें डेंगू के लक्षण पाए गए। विशेषज्ञों ने मरीज का एलाइजा टेस्ट कराया तो डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद युवती का इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि हिमालयन अस्पताल ने जो रिपोर्ट भेजी है, उसमें युवती की मौत का कारण डेंगू के साथ ही स्क्रब टाइफस बीमारी बताया गया है। उधर, दून अस्पताल में भर्ती डेंगू के एक संदिग्ध मरीज का इलाज जारी है। मरीज के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं, लेकिन अभी तक डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। सीएमओ डॉ. गुप्ता ने बताया कि डेंगू के मरीजों को इलाज में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए कोरोनेशन और दून जैसे सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों के संचालकाें को भी बेड आरक्षित रखने के लिए कहा गया है। इसके अलावा दून और कोरोनेशन अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड भी बना दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed