फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतराखंड की वादियों में बसता है दिल : शैल

उतराखंड की वादियों में बसता है दिल : शैल

Sun, 22 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड की वादियों में बसता है दिल : शैल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पंजाबी गायक शैल के दिल में उत्तराखंड के पहाड़ और यहां की वादियां बसती हैं। यहां की खूबसूरती से प्रभावित शैल अपने आगामी वीडियो एलबम की शूटिंग हिल स्टेशन चोप्ता और औली में करेंगे। शनिवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में अपनी कोका-कोका नी तेरा गाने की वीडियो को रिलांच करने के बाद शैल ने यह जानकारी दी। वहीं, शाम को राजपुर रोड स्थित एक पब में अपने पुराने गानों का रिमिक्स सुनाकर उन्होंने समा बांध दिया।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस वीडियो एलबम में वह एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। सिर्फ दो दिन में इसको सिंगापुर में शूट किया गया है। शैल ने बताया कि पहली बार में जब मैं नैनीताल एक गाने के शूट के लिए आया था तो मुझे वहां का सुसाइड प्वाइंट बहुत पसंद आया। मैं नैनीताल में कुछ और वक्त बिताना चाहता था, लेकिन गाने के अगले शूट के लिए जाना था। लिहाजा यहां के अन्य पर्यटन और धार्र्मिक स्थलों पर नहीं जा पाया। इसी वजह से उन्होंने अपनी अगली रोमांटिक वीडियो एलबम की शूटिंग के लिए चोप्ता और औली का लोकेशन फाइनल किया है।
विज्ञापन

--
1993 से है दूनघाटी से है लगाव
शैल ने बताया कि वह 1993 में मसूरी घूमने आए थे। तभी उनके दिल में दून की हसीन वादियां बसी हैं। उन्होंने बताया कि फोटो में सर्दियों का मौसम यहां बहुत सुहावना दिखता है। भविष्य में सर्दियों में यहां जरूर शूटिंग करेंगे। इस दौरान उन्होंने अपने सुपरहिट गाने सोणिए हीरिए तेरी याद आंदी रे के बारे बताते हुए कहा कि वे इसके लिए तैयार नहीं थे, लेकिन साथियों के कहने पर उन्होंने यह गाना गाया, जो बहुत हिट हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed