फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज से नौ जुलाई तक ठप रहेगी डाकघर की सेवाएं

आज से नौ जुलाई तक ठप रहेगी डाकघर की सेवाएं

Sat, 07 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
आज से नौ जुलाई तक ठप रहेगी डाकघर की सेवाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

डाकघरों में कोर सिस्टम इंटीग्रेटर (सीएसआई) के जरिये सेवाओं को ऑनलाइन करने के कारण देहरादून और हरिद्वार में आज से नौ जुलाई तक डाक सेवाएं ठप रहेंगी। हालांकि, इस दौरान लोगों की परेशानियों को देखते हुए घंटाघर स्थित प्रधान डाकघर में रजिस्ट्री, पार्सल, स्पीड पोस्ट और मनीआर्डर सेवाएं जारी रहेंगी।
देहरादून मंडल के वरिष्ठ अधीक्षक गोविंद मोहन तनेजा ने बताया कि प्रदेश के लगभग सभी डाकघरों की सेवाओं को सीएसआई के माध्यम से ऑनलाइन किया जा चुका है। लेकिन देहरादून और हरिद्वार में सीएसआई न होने से कई सेवाओं का संचालन ऑनलाइन नहीं हो पा रहा है। दोनों जिलों के डाकघरों में भी सेवाओं को ऑनलाइन करने के लिए सीएसआई को लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों जिलों में शनिवार से सोमवार तक सेवाएं बाधित रहेंगी।
विज्ञापन

तनेजा ने कहा कि इन दो दिनों में लोगों को परेशानी का सामना कम करना पड़े, इसके लिए उप डाकघरों को निर्देश दिए हैं कि दून के आसपास के लोगों को तमाम सेवाओं के लिए प्रधान डाकघर भेजा जाए। उन्होंने बताया कि सीएसआई के लागू होने के बाद दोनों जिलों में भी अन्य जिलों की तरह डाकघर की सेवाओं को ऑनलाइन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि 2015 में डाकघर की सेविंग सेवाओं को ऑनलाइन किया गया था। तनेजा ने कहा कि शनिवार और सोमवार को ही डाकघर में सेवाएं ठप रहेंगी। बीच में रविवार होने से लोगों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed