{"_id":"5b3d2f434f1c1b95288b4ac1","slug":"191530736451-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंचिंग ग्राउंड की बदबू से जीना मुहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रंचिंग ग्राउंड की बदबू से जीना मुहाल
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
सहस्त्रधारा रोड स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड से उठ रही बदबू से स्थानीय लोग परेशान हैं। बीते दो-तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण यहां पानी भर गया है। इसके बाद कूड़ा सड़ने से तेज दुर्गंध उठ रही है। इससे लोगों में नगर निगम प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। उनका कहना है कि ट्रंचिंग ग्राउंड में सिटी पार्क प्रस्तावित है, लेकिन अभी तक निगम ने कोई कार्रवाई नहीं है। उन्होंने जल्द पार्क का काम शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
नगर निगम ने जनवरी 2018 में शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शुरू होने के बाद ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालना बंद कर दिया था। इसके बाद यहां सिटी पार्क बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, बारिश के चलते ट्रंचिंग ग्राउंड में मौजूद कूड़े में पानी भरने से उसकी दुर्गंध पूरे क्षेत्र में फैल रही है। सहस्त्रधारा रोड जनकल्याण समिति के अध्यक्ष आरके भार्गव कहते हैं कि दुर्गंध से छुटकारे और यहां सिटी पार्क बनाने के लिए निवर्तमान मेयर विनोद चमोली और नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे से कई बार मिल चुके हैं। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। बरसात आ चुका है और यही स्थिति रही तो जीना मुहाल हो जाएगा।
--
छिड़काव से भी नहीं मिली राहत
स्थानीय निवासी उमा सिसोदिया और सुदेश शर्मा ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड में नगर निगम की ओर से कुछ दिन पूर्व लिक्विड का छिड़काव कराया गया था। इससे कुछ दिन तो बदबू से राहत मिली, लेकिन अब फिर वही हाल है।
विज्ञापन
--
स्थानीय लोगों की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। सिटी पार्क के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। अब वहां से हरी झंडी मिलने का इंतजार है।
-विजय कुमार जोगदंडे, नगर आयुक्त